भारतीय शेयर बाजार में हाल के महीनों में म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड निवेश हुआ है. ये बात भी सही है कि जब बाजार में बड़ी तेजी आती है तो उसमें गिरावट का खतरा भी बढ़ जाता है. इसी खतरे से बचने के लिए म्यूच्यूअल फण्ड के जानकार संतुलित पोर्टफोलियो बनाने की सलाह दे रहे हैं और संतुलित पोर्टफोलियों के मल्टी एसेट फंड पहली पसंद रहते हैं। लेकिन मल्टी एसेट फंड में निवेश से पहले निवेशकों को दो तीन बातों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है.
हर कैटेगरी में शानदार रिटर्न पाने के लिए सबसे पहले ये सुनिश्चित करना ज़रूरी होता है कि फंड लेबल के अनुरूप है और असेट अलोकेशन मिश्रण नहीं बदलता है। मान लीजिये कि किसी फण्ड हाउस के मल्टी एसेट फंड ने घरेलू और विदेशी इक्विटी, कमोडिटी और डेट में अपने निवेश अनुपात 50:20:15:15 को कभी भी नहीं बदला है। निवेश का ये एक अनुशासित दृष्टिकोण है और जो यह सुनिश्चित करता है कि निवेशक हमेशा लाभ में रहें। आपको ऐसा फंड चुनना चाहिए जो इंटरनेशनल इक्विटी में भी निवेश करता हो। जैसे कि इनवेस्को, सुंदरम, निप्पॉन और एक्सिस मल्टी एसेट फंड जो वैश्विक बाजारों में निवेश करते हैं।
इसके अलावा मल्टी एसेट फंड में निवेश का तीसरा फायदा निवेशकों को मिलने वाला इंडेक्सेशन बेनिफिट है। ये आपको फंड से अधिक प्राप्त करने में मदद करता है क्योंकि निवेश के मूल्य की गणना इन्फ्लेशन जैसे कारकों को ध्यान में रखकर की जाती है और आपको अधिक रिटर्न मिलता है। रेतुर्न की बात करें तो पिछले एक साल में मल्टी एसेट फंड ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है. एसबीआई मल्टी एसेट एलोकेशन फंड ने 22.07% का रिटर्न दिया है तो यूटीआई मल्टी एसेट एलोकेशन फंड ने एक साल में 24.64% का बंपर रिटर्न दिया है। निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट फंड ने भी 15.72% रिटर्न दिया है।

