एग्जिट पोल में एकबार फिर एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी के चलते सोमवार को बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 2595 अंकों की उछाल के साथ खुला साथ 7655.84 के स्तर पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी भी 788.85 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 23319.55 के स्तर पर हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स पॉजिटिव दायरे में खुले। बैंक निफ्टी सूचकांक 1905.90 अंक ऊपर 50,889.85 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 50 इंडेक्स पर अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अडानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्ड और एनटीपीसी सबसे ज्यादा मुनाफे के साथ कारोबार करते नजर आए, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स पर एकमात्र आयशर मोटर्स पिछड़ी रही।
बता दें कि 1 जून को ज्यादातर एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 2024 के लोकसभा चुनावों में 543 में से 350 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। निवेशकों ने अलग-अलग सेक्टर्स में जमकर खरीदारी की और मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बाजार ने इसके बाद अपनी बढ़त को काफी हद तक गँवा दिया लेकिन उसमें फिर रिकवरी नज़र आने लगी है, सेंसेक्स इस समय 2000 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है वहीँ निफ़्टी 634 अंक ऊपर पहुँच चूका है.
इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 11.1 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 423.21 लाख करोड़ रुपये हो गया। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार यानी 4 जून को आने वाले हैं। इससे पहले बाजार में निवेशकों का भरोसा काफी मजबूत नजर आ रहा है। आपको बता दें कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 31 मई को 1,613.24 करोड़ रुपये के भारतीय इक्विटी खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने महीने के आखिरी दिन 2,114.17 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।

