नई दिल्ली। देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान 15 प्रतिशत बढ़कर 26 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी छमाही में 22.66 अरब डॉलर का एफडीआई आया था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में सेवा क्षेत्र में 4.45 अरब डॉलर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में चार अरब डॉलर, दूरसंचार क्षेत्र में 4.28 अरब डॉलर, वाहन को 2.13 अरब डॉलर और व्यापार क्षेत्र में 2.14 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित हुआ।

