Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.95% तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है बजाज फाइनेंस लिमिटेड
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.95% तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है बजाज फाइनेंस लिमिटेड

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 2, 2019Updated:August 17, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • ये ब्याज दरें 08 मई, 2019 से प्रभावी हैं

    31 जुलाई, 2019: पुणे, महाराष्ट्र: हमेशा अस्थिर रहने वाले शेयर बाज़ारों, म्यूचुअल फंड तथा सोने पर निवेश की तुलना में, फिक्स्ड डिपॉजिट्स ने खुद को निवेश के सबसे सुरक्षित साधनों में से एक के रूप में स्थापित किया है। यह अपने मूलधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ धनराशि को बढ़ाने के सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है। यह निवेश के सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है, और निवेश में कोई जोखिम नहीं लेने वाले निवेशक विशेष रूप से इसका लाभ उठाते हैं।

    फिक्स्ड डिपॉजिट के प्रस्तावों का चयन करते समय हमें दो महत्त्वपूर्ण कारकों, अर्थात् ब्याज दर और एफडी की रेटिंग पर ज़रूर ग़ौर करना चाहिए। बजाज फाइनेंस की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्चतम ब्याज दर की पेशकश की जाएगी, जो नए ग्राहकों के लिए 8.60% तक, मौजूदा ग्राहकों के लिए 8.85% तक तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.95% तक होगी, और ये ब्याज दरें 08 मई, 2019 से प्रभावी हैं। CRISIL द्वारा FAAA तथा ICRA द्वारा MAAA की उच्चतम स्थिरता रेटिंग के साथ, बजाज फाइनेंस का फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प है।

    ब्याज दर का लाभ ग्राहक की श्रेणी पर आधारित है (08 मई, 2019 से प्रभावी):

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए + 0.35%

    बजाज समूह के कर्मचारियों, बजाज फाइनेंस लिमिटेड के ग्राहकों तथा बजाज आलियांज़ लाइफ़ इंश्योरेंस के मौजूदा पॉलिसी धारकों के लिए + 0.25%

    नवीनीकरण:

    जिस ब्याज दर पर धनराशि जमा की गई है, उसके अतिरिक्त +0.10%

    बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट में 5 वर्षों के लिए निवेश करके, निवेशक अपनी बचत को लगभग 51% या अधिक बढ़ा सकते हैं। इस बात को समझने में सहायता के लिए एक उदाहरण दिया गया है। मान लीजिए कि आपने बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट में 5 वर्षों के लिए ₹5,00,000 का निवेश किया। नीचे ग्राहकों की प्रत्येक श्रेणी के लिए निवेश पर संबंधित रिटर्न के साथ-साथ ब्याज दरों की सूची दी गई है, जिसपर नज़र डालें।

    ग्राहकों की श्रेणी ब्याज दर निवेश की राशि (₹ में) ब्याज की राशि निवेश पर रिटर्न
    नए ग्राहक 8.60% 5,00,000 2,55,299 51.06%
    मौजूदा ग्राहक 8.85% 5,00,000 2,64,033 52.80%
    वरिष्ठ नागरिक 8.95% 5,00,000 2,67,549 53.50%

    उच्च ब्याज दरों के साथ-साथ, बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना आपकी जमा राशि पर सबसे अधिक सुरक्षा भी प्रदान करती है। गारंटी के साथ रिटर्न पाने के लिए आज ही निवेश की शुरुआत करें और बड़ी आसानी से अपनी बचत को बढ़ाएं।

    बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना से जुड़ी अन्य ख़ास बातें इस प्रकार हैं:

    1. बाज़ार में उच्चतम ब्याज दरों में से एक

    बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना 8.60% की आकर्षक ब्याज दर के साथ आपको अपनी बचत को व्यवस्थित तरीके से बढ़ाने में मदद करती है, और यह अधिकतम 8.95% तक हो सकती है। इस तरह के उच्च रिटर्न की मदद से आप बाज़ार में लगातार होने वाले उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना अपनी धनराशि को बढ़ाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, फिक्स्ड डिपॉजिट के नवीनीकरण पर बजाज फाइनेंस आपको अतिरिक्त 0.25% का भी प्रस्ताव देता है।

    • उच्चतम रेटिंग्स

    बजाज फाइनेंस S&P ग्लोबल द्वारा ’BBB’ की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने वाला भारत का इकलौता NBFC है, जो इसे निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक बनाता है। इसके अलावा, CRISIL द्वारा FAAA/ स्टेबल तथा ICRA द्वारा MAAA (स्टेबल) की रेटिंग के साथ बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट को देश में स्थिरता के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त हुई है, जो आपकी धनराशि की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

    • मल्टी-डिपॉजिट की सुविधा

    बजाज फाइनेंस का फिक्स्ड डिपॉजिट, आपके निवेश से संबंधित लक्ष्यों के आधार पर मल्टी-डिपॉजिट प्रस्ताव का एक अतिरिक्त विकल्प देता है। यह विकल्प आपको न केवल जमा राशि की अवधि के चयन में लचीलापन प्रदान करता है, बल्कि आपको अपने एफडी को समय से पहले तोड़े बिना ही अपने पैसे तक पहुंचने की सुविधा भी देता है।

    • एफडी कैलकुलेटर

    बजाज फाइनेंस के एफडी कैलकुलेटर की मदद से आपको निवेश से पहले ही अपने रिटर्न की गणना करने का विकल्प मिलता है। यह आपको निवेश से पहले अपने रिटर्न पर अच्छी तरह विचार करने का अवसर देता है, जिससे आपको अपनी वित्तीय योजना बनाने में मदद मिलती है।

    • पूरी तरह से ऑनलाइन

    बजाज फाइनेंस में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के साथ-साथ बेहद सरल है, जो आपको दस्तावेज़ जमा कराने की विस्तृत प्रक्रिया में होने वाली परेशानी से बचाता है, साथ ही आपको लंबी कतारों में खड़े होने के झंझट से भी मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, आप ऑनलाइन माध्यमों से अपने फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट का पूरी तरह प्रबंधन कर सकते हैं, जिससे आप चलते-फिरते अपने निवेश पर पूरी तरह नज़र रख पाएंगे।

    वित्तीय प्रणाली में ब्याज दरों में गिरावट के बीच, सभी बैंक और NBFCs समान रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कमी पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इन परिस्थितियों के बावजूद आप बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ उच्चतम स्थिरता रेटिंग तथा 8.95% के बेहतरीन रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, एक सरल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर बजाज फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट हेतु अभी आवेदन करें और अपनी धनराशि को बढ़ाना शुरू करें।

    फिक्स्ड डिपॉजिट बजाज फाइनेंस ब्याज दर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleHealth Insurance Policy: कैसे चुनें अपने लिए सही Health Cover Plan?
    Next Article Opinion | If you don’t have expertise, stay away from sectoral or thematic funds
    Finance Khabar

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025

    5000 में शुरू करें FD: जब पॉकेट मनी ही सेविंग्स हो

    July 30, 2025

    SBI का करोड़ों ग्राहकों को झटका! ‘अमृत वृष्टि’ FD स्कीम पर ब्याज दरों में कटौती

    June 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.