Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»इन्फ्राटेल-इंडस डील से इन कंपनियों को मिलेगी बड़ी राहत
    टेलीकॉम

    इन्फ्राटेल-इंडस डील से इन कंपनियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन (DoT) ने देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर्स का भारती इन्फ्राटेल के साथ विलय की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस विलय के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी के पास देशभर में 1,63,000 से अधिक दूरसंचार टावर हो जाएंगे, जिनका परिचालन सभी 22 दूरसंचार सेवा क्षेत्रों में हो रहा है। विलय से बनने वाली संयुक्त कंपनी चीन को छोड़ शेष विश्व की सबसे बड़ी टावर कंपनी होगी।

    इस संयुक्त कंपनी का नाम बदलकर अब इंडस टावर्स लिमिटेड हो जाएगा और यह कंपनी घरेलू शेयर बाजारों में सूचीबद्धता जारी रखेगी। इस कंपनी के पास भारती इन्फ्राटेल और इंडस टावर्स के कारोबार का पूर्ण स्वामित्व होगा। इस सौदे का समय पर पूरा होना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसे जुटाने के विकल्प खुलेंगे। इंडस टावर्स में अभी भारती इन्फ्राटेल और वोडाफोन समूह की 42-42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें वोडाफोन आइडिया की भी 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारती इन्फ्राटेल में एयरटेल की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है।

    माना जा रहा है कि वोडाफोन आइडिया इस डील से करीब 4500 करोड़ रुपये जुटा पाएगी। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी एजीआर बकाए का भुगतान करने में करेगी। कंपनी पर करीब 52000 करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है।

    2018 में हुई डील के टर्म के मुताबिक, नई कंपनी में शेयर बेचकर वोडाफोन आइडिया निकल जाएगी। बाद में इसमें भारती एयरटेल की हिस्सेदारी 37.20 फीसदी और वोडाफोन ग्रुप की हिस्सेदारी 29.40 फीसदी रह जाएगी। भारती इन्फ्राटेल और इंडस टावर के बीच 23 अप्रैल 2019 को करार हुआ था। अभी तक इस डील को DoT से अप्रूवल नहीं मिला था।

    Airtel idea voda
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसीसीआई ने हवाईअड्डा कारोबार के लिए जीएमआर -एडीपी समूह के सौदे को दी मंजूरी
    Next Article PROVIDENT FUND पर कम मिल सकता है ब्याज
    Finance Khabar

    Related Posts

    डीटीएच व्यवसाय के विलय पर टाटा समूह के साथ चल रही है एयरटेल की बात

    February 26, 2025

    मुफ़्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन जियो ने पेश किया 195 रुपये का नया डेटा प्लान

    February 22, 2025

    वोडाफोन आइडिया के नेट लॉस में मामूली कमी

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.