Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»टाटा टी ने वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए शुरू किया नया ‘जागो रे’ अभियान
    प्रेस विज्ञप्ति

    टाटा टी ने वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए शुरू किया नया ‘जागो रे’ अभियान

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 16, 2020Updated:April 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोविड-19 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने और उनका खयाल रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए टाटा टी की विशेष पहल

    इस बार #बड़ोंकेलिए #जागोरे अभियान के जरिए लॉकडाउन और कोविड-19 से अधिकतम प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों की मदद का लक्ष्य

    मेरठ: पिछले कई सालों से ‘जागो रे’ अभियान के जरिए सामाजिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। समय की जरुरत के अनुसार समाज में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए टाटा टी ने कई बार ‘जागो रे’ अभियान का उपयोग किया है।

    कोविड-19 की असाधारण आपत्ति और देश भर में आगे बढ़ाए गए लॉकडाउन की वजह से वरिष्ठ नागरिकों को सहनी पड़ रही समस्याओं के बारे में जागरूकता निर्माण करने और उनकी मदद की जाए इसके लिए सामाजिक बदलाव लाने के लिए यह अभियान चलाने की घोषणा टाटा टी ने की है।  इस आपत्ति से जिन्हें सबसे बड़ा खतरा है उन वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए टाटा टी ने ‘इस बार #बड़ोंकेलिए #जागोरे’ का आवाहन किया है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों में उम्र की वजह से प्रतिरक्षा शक्ति कम होती है और इसलिए नोवेल करोना रोगाणु संक्रमण का सबसे बड़ा खतरा उन्हें है।  हमारे सम्माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी अपने भाषण में 7 सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में ‘बड़ों का खास ख़याल रखने’ का अनुरोध किया है।

    ‘इस बार #बड़ोंकेलिए #जागोरे‘ अभियान के बारे में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के भारत और मध्य पूर्व के प्रेसिडेंट – बेवरेजेस श्री. सुशांत दाश ने बताया, “हमारे ‘जागो रे‘ अभियान ने हमेशा समय-समय के सामाजिक मुद्दों को लेकर समाज में वास्तविक परिवर्तन हो इसलिए सक्रीय होने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। इस अभियान का उपयोग हम लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए करते आ रहे हैं और इस बार भी हमारा वही प्रयास है। वर्तमान स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों की मदद करना जरुरी है यह सोच लोगों में निर्माण करके उसके लिए क्या किया जा सकता है इसके टिप्स हम ‘जागो रे‘ अभियान के जरिए देंगे, इसमें स्वयंसेवी संस्थान भी शामिल होंगे, लोगों को एक साथ जोड़ने के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया कराया जाएगा।  इस प्लेटफार्म पर हमारे स्वयंसेवक उनके अनुभवों को सांझा करेंगे जिससे अन्य लोगों को भी आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।”   

    टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, बेवरेजेस – भारत श्री. पुनीत दास ने कहा, “वर्तमान स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों के सामान्य जीवन में कई बाधाएं आ रही हैं, इससे उनके जीवन में उलझनें और असहायता की स्थिति निर्माण हो सकती है। ऐसे में उनकी मेडिकल, मानसिक और सामाजिक जरूरतों को समझना और उन्हें पूरा करना बहुत आवश्यक है। उन्हें किन चीजों की जरुरत है इसके बारे में पूछताछ करने और जरुरी मदद करने जैसे छोटे कदम भी बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।  यह करते हुए कोविड-19 के बारे में स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए सभी नियमों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।  आज तक जिनकी उंगली पकड़कर हम आगे बढे, जिन्होंने हमारी रक्षा की उन ‘बड़ों‘ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यही समय है।  उनकी मदद के लिए उठाया आपका हर एक कदम बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।  इसीलिए हम आप सभी से आवाहन करते हैं कि इस अभियान में शामिल हो जाइए और ‘इस बार #बड़ोंकेलिए #जागोरे‘ के साथ मिलकर परिवर्तन के दूत बनिए।” 

    सीनियर केयर मैनेजमेंट में कार्यरत इन्फ्लुएंसर्स, एनजीओ और विशेषज्ञों ने भी इस अभियान का समर्थन किया है। 

    बड़ों की मदद करने के बारे में मार्गदर्शक सूचनाओं, स्वयंसेवी संस्थानों के साथ जुड़ने और बड़ों की मदद करने के अपने संकल्प को दर्ज करने के लिए कृपया यहां लॉग ऑन करें: https://www.jaagore.com/

    tata tea
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleहेल्थ-मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू कराने की डेट आगे बढ़ी
    Next Article इस साल शून्य रह सकती है एशिया की वृद्धि दर: IMF
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.