कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार में जारी तेजी आज थमती नजर आई। बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स कमजोर हुए हैं. सेंसेक्स करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ खुला और निफ्टी 20900 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में ऑटो इंडेक्स को छोड़कर लगभग हर सेक्टर दबाव में है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी समेत ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 144 अंकों की कमजोरी है जबकि निफ्टी 20,901 के स्तर पर है. दिग्गज शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। टॉप गेनर्स में मारुति, एनटीपीसी, अल्ट्रासेमको, एशियनपेंट, पावरग्रिड शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में BHARTIARTL, HINDUNILVR, ICICIBANK, BAJFINANCE, INFY, BAJAJFINSV शामिल हैं।
बुधवार को लगातार सातवें दिनों की जारी तेज़ी पर आज ब्रेक लगा. कल कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही थी और बीएसई सेंसेक्स 358 अंक की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी भी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया गया था। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एलएंडटी में खरीदारी से विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 357.59 अंक की बढ़त के साथ 69,653.73 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82.60 अंक मजबूत होकर अब तक के उच्चतम स्तर 20,937.70 अंक पर बंद हुआ.
ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm की पैरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यह शेयर 20 फीसदी गिरकर 650 रुपये पर आ गया, जो बुधवार को 813 रुपये पर बंद हुआ था. दरअसल, कंपनी ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए तय किया है कि वह हाई टिकट साइज पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन पर फोकस करेगी, क्योंकि इनमें जोखिम नियंत्रण में है और मांग ज्यादा है।

