देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने बुधवार 14 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 22.7 फीसदी बढ़कर 5195 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4233 करोड़ रुपए था।
तिमाही आधार पर देखें तो मार्च 2021 तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 5078 करोड़ रुपए था।
कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी साल-दर-साल आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 28986 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले यह 23665 करोड़ रुपए थी। तिमाही आधार पर यह 6 फीसदी बढ़कर 26311 करोड़ रुपए से 27896 करोड़ रुपए हो गई।
अगर डॉलर में हम कंपनी की आमदनी देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 4.7 फीसदी बढ़कर 36.13 करोड़ डॉलर से 37.81 करोड़ डॉलर हो गया है।

