Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»इक्रा की रिपोर्ट, करीब 328 कंपनियों ने लिया रिजर्व बैंक की कर्ज भुगतान में तीन माह की छूट का लाभ
    प्रेस विज्ञप्ति

    इक्रा की रिपोर्ट, करीब 328 कंपनियों ने लिया रिजर्व बैंक की कर्ज भुगतान में तीन माह की छूट का लाभ

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: विभिन्न क्षेत्रों की करीब 328 इकाइयों ने रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज भुगतान में दी गई तीन महीने की छूट का लाभ लिया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुए संकट के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने कर्ज भुगतान पर तीन माह की रोक लगाई है।

    इक्रा द्वारा रेटिंग वाली कई इकाइयां मसलन एयर इंडिया एक्सप्रेस, ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस, टाटा समूह की इकाइयां, जेएसडब्ल्यू समूह और जीएमआर समूह इसमें शामिल है। रिजर्व बैंक ने कोविड-19 की वजह से 27 मार्च को कर्ज लेने वाली इकाइयों को मार्च-मई के दौरान तीन माह तक ऋण का भुगतान नहीं करने की छूट दी। यह एक स्वैच्छिक उपाय है। इसमें रोक की अवधि के दौरान ऋण पर ब्याज बढ़ता रहेगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से सामान्य तौर पर ऋण भुगतान की अवधि लंबी हो जाएगी। इक्रा ने कहा कि वह इकाइयों के नामों का खुलासा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मिले अधिकार के तहत कर रही है। रेटिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि ऋण देने वाले संस्थान से औपचारिक मंजूरी मिलने तक इन इकाइयों द्वारा कर्ज का भुगतान नहीं करने को चूक नहीं माना जाएगा।

    एजेंसी ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस पर 1,301 करोड़ रुपये और ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस पर 33,180 करोड़ रुपये का कर्ज है। दोनों कंपनियों ने ऋण भुगतान में रोक का लाभ लिया है। ओएनीसी पेट्रो एडिशंस पर 15.5 करोड़ डॉलर का विदेशी कर्ज भी है। इंटरग्लोब होटल्स पर 811 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसने भी भुगतान पर छूट का लाभ लिया है। इसके अलावा होटल क्षेत्र की कुछ अन्य कंपनियों मसलन लेमन ट्री होटल्स और बार्बिक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी ने भी इस राहत का लाभ लिया है।

    वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस, मधुर माइक्रो फाइनेंस, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल ने भी ऋण का भुगतान टालने का फैसला किया है। जीएमआर समूह की इकाइयों…जीएमआर अंबाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवेज (240 करोड़ रुपये कर्ज) और जीएमआर हैदराबाद एविएशन एसईजेड (58 करोड़ रुपये) ने भी रिजर्व बैंक द्वारा दी गई छूट का लाभ लिया है। इसी तरह सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले जेएसडब्ल्यू समूह की इकाइयों जेएसडब्ल्यू स्टील (71,952 करोड़ रुपये का कर्ज) और गैर-सूचीबद्ध कंपनी जेएसडब्ल्यू पेंट्स (160 करोड़ रुपये) ने भी ऋण भुगतान में छूट का लाभ लिया है।

    टाटा समूह की इकाइयों…टाटा पावर (7,231 करोड़ रुपये कर्ज), टाटा जीवीके होटल्स एंड रिजॉर्ट्स (195 करोड़ रुपये) और टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने भी रिजर्व बैंक की ओर से दी गई राहत का लाभ लिया है। अजय पीरामल समूह की प्रमुख कंपनी पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस पर करीब 30,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कंपनी ने भी ऋण भुगतान में मिली छूट का लाभ लिया है। इसी तरह कल्याण ज्वेलर्स जिसपर सितंबर, 2019 तक 3,555 करोड़ रुपये का ऋण बकाया था, ने भी तीन माह तक कर्ज का भुगतान नहीं करने का फैसला किया है। निजी क्षेत्र की कंपनी पराग मिल्क फूड्स ने भी इस छूट का लाभ लिया है। कंपनी पर 390 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

    ICRA
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमच्छर भगाने के उत्पादों को आवश्यक वस्तु माना जाए:गोदरेज समूह
    Next Article कोरोना भारत के लिए वरदान की तरह है: MSME मंत्री
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.