नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है। लोअर सर्किट छूने के बाद निवेशकों ने बाजार का रुख किया, जिससे सेंसेक्स 1325 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। इसके कारण राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 1097 रुपये टूटकर 42600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने की तर्ज पर चांदी भी 1574 रुपये के नुकसान के साथ 44130 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
इससे पिछले सत्र में सोना 43697 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी 45704 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 1000 रुपये से अधिक के नुकसान पर चल रहा था।

