क्रूड की कीमतों में आज थोड़ी ढलान देखने को मिल रही है, बावजूद इसके यह 83 डॉलर प्रति बैरल के आस पास बना हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड 0.18 परसेंट टूटकर 82.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिख रहा है. वहीँ अमेरिकी क्रूड, टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 0.10 फीसदी नरम होकर 77.78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. घरेलू बाजार की बात करें तो भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट आज भी बिना किसी तरह के बदलाव के यथावत हैं. एक प्रमुख रेटिंग एजेंसी के मुताबिक घरेलू लेवल पर पेट्रोल- डीजल के दाम में अभी बदलाव नहीं होगा. शायद ये चुनावी माहौल का असर है.
30 नवंबर 2023 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्टेबल रखा है. देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये है, वहीँ 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये का बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106 रुपये के ऊपर है. देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल हमेशा की तरह राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है , यहाँ एक लीटर पेट्रोल का दाम 113.94 रु और एक लीटर डीज़ल का दाम 98.24 रु हैं वहीँ सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है जहाँ पेट्रोल 84.1 रु प्रति लीटर और डीज़ल 79.74 रु प्रति लीटर है।
देश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीज़ल के आज के रेट इस तरह हैं
– राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– महाराष्ट्र के मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– तमिलनाडु के चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर और पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

