- मेरठ में कैंसर के इलाज और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर आयोजित हुए सम्मेलन में चिकित्सकों ने दी जानकारी
- इलाज की नई तकनीकों और बेहतर इलाज के बारे में भी बताया
मेरठ। कैंसर और उसका इलाज मरीज की शारीरिक सुंदरता तक छीन लेता है। ऑपरेशन का खर्च और उसके बाद खोई हुई सुंदरता का तनाव मरीज को डिप्रेशन का शिकार बना देता है, जिससे मरीज की रिकवरी काफी मुश्किल हो जाती है। कैंसर मरीजों की इन सारी परेशानियों को देखते हुए बुधवार को मेरठ में एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया । Indraprastha Apollo Hospital की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
उन्होंने इलाज की नई तकनीकों के बारे में बताया। इसके साथ ही खोई हुई सुंदरता को वापस लाने की तकनीक के बारे में भी जानकारी दी। सम्मेलन में दिल्ली स्थित Indraprastha Apollo Hospital के प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर कुलदीप सिंह और सर्जिकल ऑंकोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर प्रवीण कुमार गर्ग शामिल रहे। डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि आम आदमी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए अपोलो लंबे समय से सेवारत है। इसी के तहत मरीज की खोई हुई सुंदरता को वापस लाकर उसके आत्मविश्वास में वृद्धि करने के उद्देश्य से ही आधुनिक तकनीक से इलाज की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि हमारा मिशन केवल सर्जिकल प्रक्रियाएं करना नहीं है, बल्कि कैंसर के मरीजों के इलाज की यात्रा को सरल बनाकर उनके साथ चलना भी है। उन्होंने बताया कि कैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है इसका नाम सुनते ही मरीज का ना केवल मनोबल कम हो जाता है बल्कि वह मन से भी हार मान लेते हैं। ऐसे में उनका लक्ष्य मरीजों को आत्म बल प्रदान करना है। आगे बढ़कर मदद करने के साथ ही हर पहलू को लेकर उनके आत्मविश्वास को वापस लाना है।
मरीज का साथ देना ही उद्देश्य
डॉक्टर प्रवीण कुमार गर्ग ने कहा कि अपोलो में मरीज की जांच से लेकर उपचार तक में उनके साथ चलने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि मरीज के भरोसे को जीतना और उनके इलाज की राह को आसान बनाना ही अस्पताल का उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सम्मेलन के जरिए मेरठ के आसपास के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
समय रहते जांच जरूरी
डाक्टर प्रवीण ने कहा कि यदि कैंसर की जांच समय रहते कर ली जाए तो इलाज काफी सरल हो जाता है। इसी उद्देश्य से सम्मेलन आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि रोगियों को समय पर निदान और शीघ्र उपचार का लाभ प्रदान होना चाहिए ताकि मरीज जल्द से जल्द कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा पा सके।
चिकित्सकों को दी गई जानकारी
सम्मेलन में चिकित्सकों को भी कई नई तकनीक की जानकारी दी गई। जिसका उद्देश्य चिकित्सकों की नैतिक योग्यता केंद्रित प्रशिक्षण के साथ ही कुशल चिकित्सकों की बढ़ती मांग को पूरा कर मरीजों को उन्नत उपचार प्रदान करने के लिए तैयार करना रहा है

