Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»म्युचुअल फंड»एक्सिस म्‍युचुअल फंड ने नया कैंपेन ”शुरुआतSIPसे” लॉन्‍च किया
    म्युचुअल फंड

    एक्सिस म्‍युचुअल फंड ने नया कैंपेन ”शुरुआतSIPसे” लॉन्‍च किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 7, 2020Updated:October 7, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • एक्सिस म्‍युचुअल फंड के निवेशक जागरूकता अभियान का उद्देश्‍य निवेशकों को सिस्‍टमेटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (सिप) के लाभ व महत्‍व के बारे में बताना है, ताकि वो अपने छोटे-बड़े वित्‍तीय लक्ष्‍य हासिल कर सकें –
    • आगे, फंड हाउस ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन को नया बनाया है ताकि एप्‍प के जरिए निवेश करने वाले उपभोक्‍ताओं को बाधारहित अनुभव प्रदान किया जा सके
    • अप्रैल 2020 से, एप्‍प के जरिए किये जाने वाले निवेशों में 30 प्रतिशत महीने-दर-महीने की दर से वृद्धि हुई है
    • इस एप्‍प के जरिए एक्सिस म्‍युचुअल फंड में लगभग 23% (सितंबर 2020 के आंकड़ों के अनुसार) का नया प्रत्‍यक्ष निवेश अंतर्वाह हुआ है

    उदयपुर। एक्सिस म्‍युचुअल फंड, जो देश के तेजी से बढ़ते म्‍युचुअल फंड हाउसेज में से एक है, ने ”शुरुआतसिपसे” नामक अपना नया डिजिटल अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्‍य सिप के महत्‍व के बारे में निवेशकों को जानकारी प्रदान करना है ताकि वो अपने इच्छित वित्‍तीय लक्ष्‍य हासिल कर सकें।

    मौजूदा महामारी ने हमें अनुशासित निवेश का महत्‍व सीखा दिया है। पिछले छ: महीने में जोखिम लेने की क्षमताओं में भारी बदलाव आया है और ऐसी स्थिति में, आपकी मेहनत की कमाई को बचाने व उसे बढ़ाने का उपयुक्‍त साधन है, सिप (सिस्‍टमेटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान)। लचीलापन, अनुशासित एप्रोच, और कंपाउंडिंग क्षमता जैसे कई लाभों के चलते, निवेश पोर्टफोलियो में सिप्‍स का महत्‍वपूर्ण स्‍थान है।

    एक्सिस म्‍युचुअल फंड के नये डिजिटल अभियान, ”शुरुआतसिपसे” का उद्देश्‍य निवेशकों को यह महसूस कराना है कि उनकी जिंदगी के किसी भी पल में, सुरक्षित निवेश पोर्टफोलियो का महत्‍व सर्वोपरि होगा। इस डिजिटल अभियान का उद्देश्‍य यह बतलाना है कि चाहे हमारा उद्देश्‍य म्‍युजिशियन के रूप में अपना कॅरियर शुरू करने का हो या अपना स्‍वयं का उद्यम शुरू करने का या फिर अपनी स्‍वयं की संपत्ति खड़ी करने का, व्‍यवस्थित और अनुशासित तरीके से निवेश आवश्‍यक है। सिप के जरिए नियमित निवेश से न केवल ‘बाजार की सही टाइमिंग’ का डर कम होता है, बल्कि निवेशकों को किसी भी तरह की दुविधा नहीं रहती।

    यह कैंपेन यह सोचकर भी डिजाइन किया गया है कि जिंदगी की विभिन्‍न अवस्‍थाओं में लोगों के सामने अलग-अलग चुनौतियां, महत्‍वकांक्षाएं और लक्ष्‍य होते हैं। और जीवन के ऐसी प्रत्‍येक अवस्‍था एवं आवश्‍यकता के लिए, सिप एक महत्‍वपूर्ण निवेश विकल्‍प हो सकता है, जो सरल, लचीला और अफोर्डेबल है।

    एक्सिस एएमसी के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, श्री चंद्रेश कुमार निगम ने बताया, ”हर नये लक्ष्‍य को हासिल करने के सफर की शुरुआत सही दिशा में उठाये गये पहले कदम के साथ होती है। इसी तरह, वित्‍तीय कल्‍याण के लिए, आपके लिए जिम्‍मेवारीपूर्ण निवेश की दिशा में एक कदम बढ़ाना आवश्‍यक है – और यह जरूरी नहीं है कि आपके द्वारा बढ़ाया जाने वाला यह कदम बड़ा ही हो। यह छोटा कदम भी हो सकता है, ऐसा जो आपके लिए सहज हो। महत्‍वपूर्ण बात है, शुरुआत करना, उस पर केंद्रित रहना, और अनुशासित एवं व्‍यवस्थित तरीका अपनाना। ”शुरुआतसिपसे” अभियान के जरिए, हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि निवेशक, सिप के जरिए निवेश की शुरुआत के महत्‍व को समझ सकेंगे।”

    निवेशकों के लिए निवेश को आसान बनाने हेतु, एक्सिस म्‍युचुअल फंड ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन को नया बनाया है जिसमें कई खूबियां मौजूद हैं। कार्ट में कई निवेश को शामिल करने से लेकर ड्रॉप ऑफ की स्थिति में ट्रांजेक्‍शंस को चेक आउट करने और स्‍कीम्‍स को आसानीपूर्वक बदलने तक की सुविधाओं युक्‍त, यह एप्‍प बाजार में उपलब्‍ध नवीनतम एप्‍स में से एक है। आगे, इस एप्‍प का उपयोग करके यूपीआई के जरिए निवेश किया जा सकता है, इससे नये निवेश किये जा सकते हैं और आसानी से टॉप-अप किया जा सकता है, चलते-फिरते एनएवी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, और एकाउंट स्‍टेटमेंट हासिल किया जा सकता है।
    अप्रैल 2020 से, इस एप्‍प के जरिए किये जाने वाले निवेशों में 30 प्रतिशत महीने-दर-महीने की दर से वृद्धि हुई है। इसके अलावा, इस एप्‍प के जरिए एक्सिस म्‍युचुअल फंड में लगभग 23 प्रतिशत (सितंबर 2020 के आंकड़े के अनुसार) नया प्रत्‍यक्ष निवेश अंतर्वाह हुआ है।

    sip
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleस्किल कर्मियों के वीजा को सीमित करेगा ट्रम्प प्रशासन
    Next Article TCS का मुनाफा 4.9% बढ़कर 8,433 करोड़ रु, 16,000 करोड़ के बायबैक प्लान को मंजूरी
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    SBI म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम्स ने 5 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया

    September 2, 2025

    Mutual Fund सही है! लेकिन कैसे शुरू करें?

    July 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.