Close Menu
    What's Hot

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»अशोक लेलैंड ने लॉन्च किए i-Gen6 प्रौद्योगिकी के साथ बॉस LX और LE
    प्रेस विज्ञप्ति

    अशोक लेलैंड ने लॉन्च किए i-Gen6 प्रौद्योगिकी के साथ बॉस LX और LE

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 22, 2020Updated:February 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • मध्यम व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी में बॉस लेकर आया है नयी क्रांति

    आगरा: हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी और व्यावसायिक वाहनों की अग्रणी भारतीय कंपनी अशोक लेलैंड ने बॉस LE और LX ट्रक्स आज बाज़ार में दाखिल किए। BS-6 में i-Gen6 BS-6 प्रौद्योगिकी इन दोनों ट्रक्स की विशेषता है। मध्यम कमर्शियल वाहनों (आईसीवी) विभाग में बॉस यह अशोक लेलैंड के प्रमुख ब्रांड्स में से एक है।

    यह दोनों ट्रक्स 11.1 टन से 14.05 टन जीवीडब्ल्यू मार्केट की जरूरतें पूरी करने में सक्षम हैं। ग्राहकों के लिए इसमें कई अलग-अलग कॉम्बिनेशंस हैं – 14 फ़ीट से 24 फ़ीट तक लोडिंग स्पैन और हाई साइड डेक, फिक्स्ड साइड डेक, ड्राप साइड डेक, कैब चेसिस, कंटेनर और टिपर यह बॉडी के कई विकल्प भी इसमें मिलते हैं। बॉस LE और LX की कीमतें 18 लाख से शुरू होती हैं (एक्स-शोरूम – मुंबई / दिल्ली / चेन्नई)

    बॉस प्लेटफार्म के कई उपयोग हैं – पार्सल, कूरियर, पोल्ट्री, घरेलु इस्तेमाल के उत्पाद, कृषि-नाशवान उत्पाद, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, वाहनों के कल-पुर्जें और रीफेर और ऐसे कई कामों के लिए बॉस सही है। ग्राहक इसके दो केबिन विकल्पों में से अपनी पसंद चुन हैं। BS-6 प्रौद्योगिकी के साथ-साथ 7% तक ज्यादा फ्लूइड क्षमता, 5% तक बेहतर टायर लाइफ, 30% तक लंबा सर्विस इंटरवल और 5% तक कम देखभाल खर्च इन सुधारों के लाभ भी ग्राहकों को मिलेंगे।

    श्रेणी में अग्रणी एर्गोनॉमिक और ड्राइवर के लिए सुरक्षा प्रावधानों के साथ संपूर्णतः बिल्ट विकल्प के साथ बॉस उपलब्ध है। इसके साथ ग्राहकों को आई-अलर्ट, रिमोट डायग्नोस्टिक्स यह सुविधाएं भी मिलती हैं।

    अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ श्री. विपिन सोंधी ने बताया, “इस वर्ष की कई चुनौतियों के बावजूद हम हमारी योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। एवीटीआर लॉन्च से शुरू करते हुए डिजिटल एनएक्सटी की डिजिटल सुविधाएं, बड़ा दोस्त और अब बॉस आईसीवी ट्रक्स यह हमारा सफर सफलतापूर्वक चल रहा है। ग्राहकों को सबसे नयी और आधुनिकतम उत्पाद, प्रौद्योगिकी के लाभ प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। हमारी बॉस श्रेणी में यह नए ट्रक्स आने से हमारे आईसीवी वाहन मार्केट के सबसे बढ़िया वाहनों में से एक बन गए हैं।

    आईसीवी वाहनों की मांग बढ़ रही है और पोर्टफोलियो के हमारे सबसे ज्यादा बिक्री के ब्रांड्स में से एक में हमारी सिद्ध हुई i-Gen6 BS-6 प्रौद्योगिकी लाने का यही सही समय है। इन नए ट्रक्स ने हमारे पोर्टफोलियो की मज़बूती और भी बढ़ गयी है और इससे दुनिया के अग्रणी 10 सीवी विनिर्माताओं में स्थान पाने का हमारा लक्ष्य पाने में भी मदद मिलेगी।”

    अशोक लेलैंड के सीओओ श्री. अनुज कथूरिया ने कहा, “पिछले आठ सालों में आईसीवी मार्केट में हमारी हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है और बॉस ब्रांड उस प्रगति का नेतृत्व कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2012 में 6% मार्केट हिस्सेदारी से आज भारतीय मार्केट हमारी हिस्सेदारी 20% से ज्यादा है। नए बॉस LE और LX में ज्यादा ईंधन बचत क्षमता और टिकाऊपन में हमें कई सुधार किए हैं और आईसीवी ग्राहक इसे खूब पसंद करेंगे। यह दो नए ट्रक्स तेज़ी से बढ़ते हुए विभाग की लंबी दूरी के लिए ज्यादा अपटाइम की मांग पूरी करने में सक्षम हैं।

    हमें पूरा विश्वास है कि, नए बॉस ट्रक्स अपने i-Gen6 इंजनों के साथ पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देंगे और दुनिया के अग्रणी 10 आईसीवी विनिर्माताओं में स्थान पाने का हमारा उद्देश्य भी पूरा करेंगे। “आपकी जीत, हमारी जीत” का आदर्श उदहारण बॉस ब्रांड ग्राहकों को तनाव से मुक्त संचालन और ज्यादा लाभ का वचन देता है।”

    बॉस LE और LX के साथ 4 साल / 4 लाख किमी यात्रा तक की वारंटी दी जाती है जो आगे 6 सालों तक बढ़ायी जा सकती है। साथ ही कंपनी 4 घंटों में प्रतिसाद और 48 घंटों में रिस्टोरेशन का वचन दे रही है।

    इस प्रकार के वाहनों के ज्यादा अपटाइम की जरुरत है यह ध्यान में रखते हुए इसके साथ ‘क्विक एक्सीडेंट रिपेयर’ सेवा दी जाती है और इसके लिए वर्कशॉप्स में खास बे रखा जाता है। बिक्री और बिक्री के बाद सेवाओं के लिए ग्राहकों के लिए 3000 से ज्यादा टच पॉइंट्स हैं, अपटाइम सोल्यूशन सेंटर और सर्विस मंडी नेटवर्क के जरिए 24X7 सेवाएं दी जाती हैं।

    अशोक लेलैंड
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleICICI बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की
    Next Article सितंबर तिमाही में बजाज आटो की ब्रिकी 10 प्रतिशत घटी, मुनाफा 19% गिरकर 1138 करोड़
    Finance Khabar

    Related Posts

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.