Close Menu
    What's Hot

    test123123

    June 10, 2026

    test123123

    June 10, 2026

    Real time Gambling enterprise Malaysia Real time Online casino games On line

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»नोएडा से 2023 में शुरू हो जायेगी हवाई उड़ान, बनेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
    अन्य

    नोएडा से 2023 में शुरू हो जायेगी हवाई उड़ान, बनेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बस चार वर्ष का समय और फिर वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में देश का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, जनवरी में पीएम मोदी एयरपोर्ट के निर्माण के लिए शिलान्यास कर सकते हैं और निर्माण के पहले चरण के पूरा होते ही 2023-24 में उड़ान शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। चार साल में यहां से हवाई सफर एक रनवे से शुरू होगा। इसके बाद यात्रियों की संख्या के मद्देनजर रने-वे का निर्माण कार्य चलता रहेगा।

    यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के मुताबिक, एयरपोर्ट का पहला चरण 2023-24 में पूरा होगा। यात्रियों की संख्या के हिसाब से एयरपोर्ट के निर्माण को चार हिस्सों में बांटा गया है। अनुमान के मुताबिक, पहले साल करीब 1.20 करोड़ यात्रियों के सफर करने का आकलन किया गया है। इसके बाद यात्रियों की संभावित संख्या के आकलन के साथ ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

    जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक नजर में-

    2017 में नागरिक विमानन मंत्रालय द्वारा साइट क्लियरेंस

    2017 में गृह मंत्रलय से अनापत्ति

    2018 में रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति

    2018 में नागरिक विमानन मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी

    मई 2019 में एयरपोर्ट की वैश्विक निविदा जारी

    नवंबर 2019 में जेवर एयरपोर्ट की तकनीकी बिड खुली

    29 नवंबर, 2019 को फाइनेंशियल बिड खोली गई

    इसके निर्माण के लिये फाइनेंशियल बिड में ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने सबसे अधिक प्रति यात्री 400.97 रुपये की बोली लगाई। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित होने जा रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण एवं संचालन स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी करेगी।

    जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बिड में चार कंपनियां- ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी, अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड व एंकरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स लिमिटेड शामिल थीं।

    ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने प्रदेश सरकार को प्रति यात्री 400.97 रुपये के राजस्व की बोली लगाई। अडानी इंटरप्राइजेज ने प्रति यात्री 360 रुपये, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने प्रति यात्री 352 रुपये व एंकरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट होलिंग्स लिमिटेड ने सबसे कम प्रति यात्री 205 रुपये की बोली लगाई। इसके साथ ही तय हो गया कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण एवं संचालन ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी करेगी। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले जेवर एयरपोर्ट का संचालन 40 साल के लिए कंपनी को मिलेगा।

    Air flight Airport from Noida in 2023 Jewar International will be built will start
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article8 कोर उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 5.8% तक गिरा, मायूसी बरकरार
    Next Article निवेश एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट टैक्स दर में कटौती की जरूरत थी: सीईए
    Finance Khabar

    Related Posts

    test123123

    June 10, 2026

    test123123

    June 10, 2026

    Real time Gambling enterprise Malaysia Real time Online casino games On line

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    100 percent free Ports Play +twenty five,100000 Of the finest Free online Slots 2026
    June 10, 2026
    Unlock Exclusive SpinMacho Bonuses and Free Spins Globally Today
    June 10, 2026
    Desire Expected! Cloudflare
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.