मुंबई: एयर एशिया इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के चलते तीन मई तक सभी उड़ानों के रद्द रहने के कारण अपने कर्मचारियों के अप्रैल के वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिनका मासिक वेतन 50,000 रुपये या उससे कम है, उनके वेतन में कटौती नहीं होगी।
इससे पहले इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी दूसरी घरेलू विमानन कंपनियां भी इस तरह की घोषणाएं कर चुकी हैं। सूत्र ने बताया, ‘एयर एशिया इंडिया ने अपने कर्मचारियों के अप्रैल वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। वरिष्ठ प्रबंधन के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती होगी, जबकि जबकि अन्य श्रेणियों में आने वाले अधिकारियों के वेतन में 17 प्रतिशत, 13 प्रतिशत और सात प्रतिशत की कटौती होगी।’

