नई दिल्ली: टीडीसैट (TDSAT) के आदेश से वोडाफोन आइडिया को राहत मिली। कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन को AGR बकाए में 1000 करोड़ और भुगतान किया है। इस तरह कंपनी का अब तक का कुल भुगतान 7,854 करोड़ रुपये हो गया है। वोडाफोन आइडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पहली तीन किश्तों में 6,854 करोड़ रुपये जमा किये थे।
एजीआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि वोडाफोन आइडिया सहित निजी दूरसंचार कंपनियों को उचित भुगतान योजना के साथ आना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि कंपनियों को अभी कुछ बकाये का भुगतान भी करना चाहिये, ताकि पता चले कि वह पूरा भुगतान करने की नीयत रखते हैं। वोडाफोन आइडिया के ऊपर कुल 58 हजार करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है।

