नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज को समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स में आंशिक हिस्सेदारी खरीदने का सौदा करने वाले चार अन्य निवेशकों से कुल 30,062 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो गयी है।
इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसे फेसबुक के साथ जियो प्लेटफार्म्स के शेयर के लिए सौदे का पैसा मिल गया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को शेयर बाजार को भेजी गयी सूचना में कहा है कि उसने जियो प्लेटफार्म्स में अपनी 6.13 प्रतिशत हिस्सेदारी को एल कैटरटोन, दि पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड, सिल्वर लेक और जनरल एटलांटिक को बेचने का सौदा नक्की कर लिया है।
रिलायंस ने अपनी डिजिटल इकाई में अब तक कुल मिला कर 25.09 प्रतिशत हिस्सेदारी को विभिन्न हिस्सेदारों को बेचा है। इसके लिए उसने फेसबुक सहित कुल 11 निवेशकों के साथ मिलाकर 1,17,588.45 करोड़ रुपये के सौदे किये हैं।

