नयी दिल्ली: केयर रेटिंग्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 57.2 प्रतिशत गिरकर 15.68 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 36.68 करोड़ रुपये था।
केयर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि समीक्षावधि में उसकी एकीकृत आय 73.40 करोड़ रुपये रह गयी। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 99.02 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर ढाई रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी अनुशंसा की है।

