Close Menu
    What's Hot

    Pinco’da rulet heyecanı: nasıl oynanır ve kazanılır?

    June 25, 2026

    Всё о pinco: лучшие слоты и стратегии для новичков

    June 25, 2026

    Pinco Azərbaycan giriş problemləri: necə həll etməli?

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»टाटा मोटर्स को Q4 में 9,864 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान
    ऑटोमोबाइल

    टाटा मोटर्स को Q4 में 9,864 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली: आज टाटा मोटर्स ने मार्च 2020 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को 9894 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस हुआ है। बता दें कि गाड़ियों की बिक्री में ज्यादा गिरावट आने की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है। इससे एक साल पहले टाटा मोटर्स ने 1108.66 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दिया था।

    कंपनी ने इस बार अपनी बैलेंस शीट में पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए 1419 करोड़ रुपए का एक्सेप्शनल प्रोविजन किया है। इसकी वजह से कंपनी को मार्च तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। टाटा मोटर्स की कंसॉलिडेटेड आमदनी चौथी तिमाही में 62,493 करोड़ रुपए रही है जो साल दर साल आधार पर 28 फीसदी कम है। इससे एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 86,422 करोड़ रुपए थी।

    टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की आमदनी मार्च तिमाही में 50,561 करोड़ रुपए रही। साल दर साल आधार पर यह 22 फीसदी कम रही। टाटा मोटर्स की कुल कंसॉलिडेटेड आमदनी में जेएलआर के कारोबार की हिस्सेदारी 75 से 80 फीसदी के करीब होती है।

    कंपनी की आमदनी दूसरी और तीसरी तिमाही में सुधरी ही थी कि चौथी तिमाही में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण बिक्री फिर कमजोर हो गई। कोरोनावायरस महामारी के कारण अमेरिका, यूरोप और चीन से मार्केट डिसरप्ट हो गए। मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियों का बिजनेस 7939 करोड़ रुपए रहा जो साल दर साल आधार पर 49 फीसदी कम है। जबकि पैसेंजर व्हीकल का कारोबार 2496 करोड़ रुपए रहा जो साल दर साल आधार पर 42 फीसदी रहा।

    Tata Motors
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleखाद्य वस्तुएं छोड़कर होलसेल कीमतों में गिरावट
    Next Article शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 552 अंक टूटा
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Pinco’da o’yin tajribasi: qanday xususiyatlar sizni kutmoqda?
    June 25, 2026
    Getting started with Pin-Up: A beginner’s guide to safe online gaming
    June 25, 2026
    Как сделать депозит в Pinup: быстрые и безопасные методы
    June 25, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.