Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»हीरो एचएफ डीलक्स का सबसे सस्ता मॉडल लांच
    ऑटोमोबाइल

    हीरो एचएफ डीलक्स का सबसे सस्ता मॉडल लांच

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नए एमिशन नॉर्म्स बीएस6 आने के बाद वाहनों की कीमत बढ़ी है। 100 सीसी से लेकर 110 सीसी इंजन क्षमता के बीच आने वाली बाइक्स की कीमत लगभग 50,000 रुपये से शुरू होती है। 100 सीसी इंजन वाली गिनती की मोटरसाइकिल हैं 50,000 से कम कीमत में आती हैं।

    अब हीरो ने भी अपनी बाइक एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) का कम कीमत वाला वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह बाइक ड्रम ब्रेक और स्पोक व्हील वर्जन के साथ आती है।

    इसके स्पोक व्हील वाले मॉडल की कीमत 46,800 रुपये है वहीं जब इस बाइक का जब आप अलॉय व्हील मॉडल लेंगे तो इसकी कीमत 47,800 रुपये होगी। अभी तक एचएफ डीलक्स की शुरुआती कीमत लगभग 56,675 रुपये होती थी।

    हीरो एचएफ डीलक्स के बेस वैरिएंट में आपको इलेक्ट्रिक स्टर्टर नहीं दिया गया है। हालांकि बाइक में 97.2सीसी का इंजन दिया गया है जो 7.94एचपी की पॉवर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

    बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। एक्सप्रेस ड्राइव के मुताबिक कंपनी का दावा है कि उनकी यह बाइक 73 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। रोजाना की स्थिति में यह बाइक लगभग 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    इस बाइक का वजन 109 किलोग्राम है। इसमें 9.6 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। हीरो का कहना है कि बीएस6 कंप्लायंस होने के चलते इंजन काफी स्मूद काम करता है।

    हीरो एचएफ डीलक्स की टक्कर बजाज CT100 से है। यह बाइक 7.9एचपी की पॉवर और 8.34 एनएम का टॉर्क देती है। बजाज सीटी100 काफी कम कीमत वाली बीएस6 बाइक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 41,293 रुपये है। टीवीएस भी जल्द ही 110सीसी सेगमेंट में बीएस6 बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है।

    हीरो एचएफ डीलक्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटीवीएस मोटर का लाभ 43 प्रतिशत गिरा
    Next Article RBI ने BOI और कर्नाटक बैंक पर लगाया जुर्माना
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.