Close Menu
    What's Hot

    Как начать играть на платформе Пин-ап Казахстан с минимальным депозитом успешно?

    May 30, 2026

    Aviator Oyna Və Qazan Rəsmi Sayti Aviator Azerbaycan”

    May 30, 2026

    Casino online non AAMS: The significance of transparency

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»2 चार्टर्ड एकाउंटेंट आकांक्षी भारत का पहला इंटरैक्टिव टैक्स ऐप करेंगी लांच
    प्रेस विज्ञप्ति

    2 चार्टर्ड एकाउंटेंट आकांक्षी भारत का पहला इंटरैक्टिव टैक्स ऐप करेंगी लांच

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 22, 2020Updated:February 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • पहला मोबाइल ऐप जो आपकी उंगलियों पर टैक्स और संबंधित सेवाओं को लाता है
    • सीए आकांक्षियों द्वारा स्थापित, जिन्होंने गुड़गांव में प्रमुख सीए फर्म के सी.ई.ओ से ली सलाह

    गुडगाँव: जेजे टैक्स, एक उद्योग-प्रथम टैक्स ऐप, 26 मई, 2020 को सह-संस्थापक महक मलिक और लीशा आर्या द्वारा लांच किया जाएगा, जो गुड़गांव की एक प्रमुख सीए फर्म के साथ काम करने वाली युवतियां हैं। आज के इस तुरंत संतुष्टि के युग में, टैक्सेशन की कठिन मानदंडों से घबराने वाले लोग अब राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि यह चैट-आधारित प्लेटफ़ॉर्म उनके सभी प्रश्नों के लिए टैक्स एक्सपर्टों द्वारा तुरंत समाधान प्रदान करता है।

    एक सरल से सपने को साकार करने वाली युवतियां महक और लीशा अपने गुरु सीए जे. जम्बुकेश्वरन के साथ इस ऐप को जल्द ही दुनिया के सामने लाने को तैयार हैं। सीए जे. जम्बुकेश्वरन गुडगाँव के प्रमुख सीए फर्म के सी.ई.ओ हैं, जहां महक और लीशा वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं, और उन्हें टैक्सेशन, अकाउंट, ऑडिट, इन्वेस्टमेंट और अन्य वित्तीय मामलों में 30 वर्षों का अनुभव है।

    महक मलिक, सह-संस्थापक – जेजे टैक्स ऐप ने कहा, “हमारा मुख्य ध्यान सभी व्यक्तियों के लिए सुविधाजनक टैक्स समाधानों को सरल, सुव्यवस्थित करने और पेश करने पर है। इसीलिए, हमारा मकसद भी ‘डन फास्ट, डन राइट’ है।

    ऐप के लिए प्रारंभिक लॉन्च की तारीख कोरोनावायरस  महामारी से कारण होने वाले लॉकडाउन के कारण विलंबित की गई। इस चुनौती को अवसर समझ कर जेजे टैक्स की टीम ने कड़ी महनत की, जिसका लाभ सोशल डिस्टन्सिंग के इस समय में सभी को होगा। अब टैक्स संबंधित किसी भी जानकारी या प्रश्नों के लिए टैक्स विशेषज्ञों को मिलने के बजाय लोग इस ऐप द्वारा तुरंत डिजिटल समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

    ऐप के लिए भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर सह-संस्थापक लीशा आर्या ने कहा, “हम विदेशी उद्योगों और उद्यमियों को भारत में अपना व्यवसाय स्थापित करने की सहायता करते हुए जल्द ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में ऐप जारी करना चाहते हैं।”

    ऐप में विकास का अगला चरण डिजिटल वॉयस असिस्टेंट भी पेश करेगा, साथ ही ऑनलाइन टैक्स से संबंधित कक्षाओं और विषयों की मेजबानी भी करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleEPF अकाउंट में KYC को ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट
    Next Article रेपो रेट 40 बेसिस प्वाइंट घटाया, सस्ता हो जाएगा कर्ज
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Populära Bettingsidor utan Svensk Licens
    May 30, 2026
    Den spænding jackpotter på online casino uden om rofus
    May 30, 2026
    Обзор официального сайта Пин-Ап казино: условия игры и бонусы
    May 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.