नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के बाद अब प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम की पेशकश की है। बता दें कि इससे पहले एचडीएफसी बैंक भी सीनियर सिटिजन के लिए एक स्कीम लेकर आ चुका है।
आईसीआईसीआई बैंक ने गुरुवार को सीनियर सिटीजन्स के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। बैंक ने इस स्कीम का नाम आईसीआईसीआई बैंक गोल्डेन इयर्स एफडी नाम रखा है। इस स्कीम के तहत अगर कोई सीनियर सिटीजन्स 5 से 10 साल के लिए 2 करोड़ की एफडी करता है तो उसे सालाना आधार पर 6.55 फीसदी इंटेस्ट रेट मिलेगा। बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक के लाइबिलिटी हेड ने कहा कि हम सीनियर सिटीजन्स के रिलेशन को तरजीह देते हैं। बहुत से सीनियर सिटीजन्स के लिए एफडी की ब्याज ही इनकम का साधन है। इस बात को ध्यान मे रखते हुए हमने यह स्कीम लॉन्च की है। जिसमें हाई इंट्रेस्ट रेट का ऑफर पेश कर रहे हैं।
स्कीम की खास विशेषताएं
- यह स्कीम केवल 20 मई से 21 सितंबर तक के लिए शुरू की गई है। यानी 21 सितंबर के बाद अगर कोई सीनियर सिटीजन्स इस स्कीम को लेना चाहें तो नहीं मिलेगी।
- इस स्कीम पर जनरल एफडी के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा इंट्रेस्ट रेट मिलेगा।
यह स्कीम नई एफडी के साथ ही पुरानी एफडी को रीन्यू कराने पर भी इसका लाभ उठा सकते हैं। - यह स्कीम 5 साल 1 दिन से 10 साल तक के लिए 2 करोड़ तक की जमा पर लागू होगी।
- इस स्कीम के तहत एफडी के प्रिंसिपल अमाउंट और उस पर तब तक के इंट्रेस्ट की रकम को जोड़कर जो रकम होगी, उसके 90 फीसदी तक का लोन लेने की भी सुविधा मुहैया कराई गई है।
- इसके साथ ही आप क्रेडिट कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
- यह खास एफडी आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से खोला जा सकता है। आनलाइन के लिए नेट बैंकिंग होना जरूरी है।
बता दें कि ग्राहक बैंक की इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर एफडी खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, वो आईसीआईसीआई बैंक की नजदीकी शाखा में विजिट कर सकते हैं।

