नयी दिल्ली: उज्जीवन लघु वित्त बैंक का मार्च 2020 में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 73.15 करोड़ रुपये रहा। उज्जीवन बैंक ने साल भर पहले की सान अवधि में 63.78 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
बैंक ने मंगलवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 809.65 करोड़ रुपये हो गई जो साल भर पहले इसी तिमाही में 602.23 करोड़ रुपये थी। उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग और प्रवर्तक कंपनी है।

