नयी दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने सोमवार को कहा कि उसने गुरुग्राम के खेरकी धौला में अपने विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।
एसएमआईपीएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद परिचालन शुरू किया। उसने अपने कर्मचारियों के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों और सुरक्षा उपायों को अपनाया है।
एसएमआईपीएल के प्रबंध निदेशक कोइचिरो हीराओ ने कहा कि शुरुआत में सीमित कार्यबल के साथ परिचालन शुरू होगा और सरकार के निर्देशानुसार धीमे धीमे पूरे स्तर पर उत्पादन शुरू किया जाएगा।

