Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»कोयला सेक्टर के लिए 50000 करोड़ रु का ऐलान
    अन्य

    कोयला सेक्टर के लिए 50000 करोड़ रु का ऐलान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 16, 2020Updated:May 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की चौथी किस्त की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को की। पहले तीन दिन की ज्यादातर घोषणाओं की तरह नई घोषणा में भी राहत पैकेज जैसी कोई बात नहीं थी। पैकेज के नाम पर उन्होंने आठ क्षेत्रों में ढांचागत सुधारों की बात कही, जिनका असर भविष्य दिखेगा जबकि कोविड-19 से तबाह हुए लोग और इंडस्ट्री तत्काल मदद की आस लगाए बैठी थी। उन्होंने जिन सेक्टर में नियम बदलने की बात कही उनमें कोयला, रक्षा उत्पादन, नागरिक उड्डयन, बिजली वितरण, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली वितरण (डिस्कॉम) का निजीकरण किया जाएगा। सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में वायबिलिटी गैप फंडिंग के लिए 8,100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

    कोल सेक्टर के लिए 50,000 करोड़ रुपये

    वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार का एकाधिकार खत्म करते हुए कोयले का कॉमर्शियल खनन शुरू किया जाएगा। यह रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर आधारित होगा। कोयला पर्यावरण के लिए हानिकारक है, इसलिए इसे गैस में परिवर्तित करने के लिए इन्सेंटिव दिया जाएगा। भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कोयले का भंडार है। खनन के लिए 50 नए ब्लॉक उपलब्ध कराए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया के ब्लॉक भी निजी क्षेत्र को खनन के लिए दिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कोल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 50,000 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही।

    कैप्टिव और नॉन-कैप्टिव खदानों का अंतर समाप्त होगा

    वित्त मंत्री ने कहा कि खनिज क्षेत्र में नई एक्सप्लोरेसन-कम-प्रोडक्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत 500 खनिज ब्लॉक की नीलामी होगी। एल्युमिनियम इंडस्ट्री को राहत देने के लिए बॉक्साइट और कोल ब्लॉक की साझा नीलामी होगी। इससे एल्युमिनियम इंडस्ट्री की बिजली की लागत में कमी आएगी। कैप्टिव और नॉन-कैप्टिव खदानों का अंतर समाप्त किया जाएगा, इससे खनन लीज को ट्रांसफर करना और सरप्लस खनिज की नीलामी आसान होगी।

    रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ेगी

    वित्त मंत्री ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में ऑटोमेटिक रूट से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 49% से बढ़ाकर 74% की जाएगी। कुछ रक्षा उत्पादों के आयात पर रोक लगेगी, इन्हें भारत में ही बनाया जाएगा। कुछ आयातित कलपुर्जों को भी देश में ही बनाया जाएगा। इन उपायों से रक्षा आयात बिल में कमी आएगी। बेहतर मैनेजमेंट के लिए ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड का निगमीकरण किया जाएगा और इनकी शेयर बाजार में लिस्टिंग की जाएगी।

    एयरलाइंस के लिए एयर स्पेस बढ़ेगा, ईंधन खर्च कम होगा

    कॉमर्शियल एयरलाइंस के लिए एयर स्पेस बढ़ाया जाएगा। फिलहाल एयरलाइंस को 60 फीसदी एयर स्पेस ही उपलब्ध है। उन्हें बहुत सी जगहों के ऊपर से उड़ाने भरने की अनुमति नहीं होती है, जिससे अपेक्षाकृत लंबा रूट तय करना पड़ता है। एयर स्पेस बढ़ने से एयरलाइंस का रूट छोटा होगा और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को साल में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी। सरकार ने इसे भी पैकेज मान लिया है। वित्त मंत्री ने बताया कि छह और एयरपोर्ट का विकास सरकारी निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत किया जाएगा।

    Nirmala
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोविड के कारण पहले से बढ़ जाएगी प्रौद्योगिकी की भूमिका: माहेश्वरी
    Next Article केंद्र शासित प्रदेशों में डिस्कॉम का होगा निजीकरण
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.