नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को कर्ज की सुविधा के साथ मुद्रा शिशु लोन लेने वालों को भी बड़ी राहत दी है। कोरोना संकट के चलते देश में अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो गई है जिसे गति देने के लिए पीएम मोदी ने मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। वहीं गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी, पटरी वालों के लिए 5000 करोड़ रुपये की विशेष लोन सुविधा का एलान किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड19 के समय रेहड़ी, पटरी वालों को बहुत सारी तकलीफ झेलनी पड़ी है। सरकार अगले एक महीने में इनके लिए एक स्कीम लॉन्च करेगी, जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स को करोबार शुरू करने के लिए तुरंत क्रेडिटी सुविधा मिल सके। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे करीब 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था। गुरुवार को इसके डिटेल जानकारी की दूसरी किस्त वित्त मंत्री ने जारी की।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 5000 करोड़ रुपये की स्पेशल क्रेडिट के तहत 10,000 रुपये तक की वर्किंग कैपिटल सुविधा प्रति व्यक्ति सुविधा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जो भी स्ट्रीट वेंडर्स डिजिटल पेमेंट करेगा, उसे इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। डिजिटल पेमेंट पर एक लाभ यह भी है कि आने वाले समय में उन्हें कामकाज बढ़ाने के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसका फायदा करीब 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को होगा। केंद्र सरकार लिक्विडिटी सुविधा उपलब्ध कराएगी।

