Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»Amazon और Flipkart ने आज से शुरू कीं इन प्रोडक्ट की डिलीवरी
    अन्य

    Amazon और Flipkart ने आज से शुरू कीं इन प्रोडक्ट की डिलीवरी

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई द‍िल्‍ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अब देशभर के विभिन्न क्षेत्रों को चार जोन (ग्रीन, रेड, ऑरेंज और कंटेनमेंट जोन) में बांटा गया है। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज जोन में 4 मई से गैर-जरूरी सामान की बिक्री ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि अब लोग आज से स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और फ्रिज तक खरीद सकेंगे। यानी अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी प्रॉडक्ट्स की भी डिलिवरी कर पाएंगी।

    ऐसे में सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों को छूट दी गई है, जिससे वह फिर से ग्राहकों तक गैर-ज़रूरी सामान की डिलीवरी कर सकेंगी। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आज से गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी शुरू होगी। ग्रीन और ऑरेंज जोन में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही बिक्री होगी। गाइडलाइन्स के हिसाब से ऑरेंज और ग्रीन जोन्स में ई-कॉमर्स पोर्टल अब नॉन-इसेंशल गुड्स (गैर-ज़रूरी सामान) की सेल भी शुरू कर सकते हैं।

    जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ ज़रूरी सामान बेचने की अनुमति थी, लेकिन तीसरे चरण में छूट के बाद ऑरेंज और ग्रीज ज़ोन में आज से शुरू हुई बिक्री में स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ऑर्डर कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसा इनमें एसी, फ्रिज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्डवेयर और लेखन सामग्री खरीद सकेंगे।

    स्मार्टफोन चुनिंदा इलाकों में छूट मिलने के बाद, अब स्मार्टफोन कंपनियां भी नए फोन लॉन्च कर सकती हैं। बता दें वनप्लस ने हाल ही में भारतीय मार्केट के लिए अपनी वनप्लस 8 सीरीज का ऐलान किया था। इन स्मार्टफोन्स की कीमतें भी पता चल गई हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते बिक्री शुरू नहीं हुई है। ऐपल ने भी 42,900 रुपये की कीमत वाले आईफोन एसई को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

    इसके अलावा शाओमी भारत में मी10 सीरीज को रेडमी के30 प्रो फ्लैगशिप के साथ लॉन्च कर सकती है। शाओमी द्वारा लैपटॉप सीरीज रेडमीबुक भी लॉन्च किए जाने की खबरें हैं। रियलमी की नार्ज़ो सीरीज भी काफी समय से लॉन्च का इंतजार कर रही है। इसके अलावा मोटोरोला के फ्लैगशिप फोन Edge+ और फोल्डिंग फोन Razr की बिक्री भी शुरू हो सकती है।

    amezon filpkart
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोरोना के कारण दोगुना हो सकता भारतीय बैंकों का NPA
    Next Article लॉकडाउन के बीच बैंक से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.