Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के मुनाफे में भारी घाटा
    इंश्योरेंस

    आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के मुनाफे में भारी घाटा

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: निवेश पर भारी नुकसान और सुरक्षा वाली पालिसी पर भारी नकद खर्च के चलते निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019- 20 की चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत घटकर 179.5 करोड़ रुपये रह गया।

    कंपनी ने कहा है कि निवेश पर 18,898 करोड़ रुपये के भारी भरकम नुकसान और सुरक्षा वाली पॉलिसी पर नकद खर्च में तेजी वृद्धि के चलते उसके मुनाफे में यह गिरावट आई है। आईसीआईसीआई समूह की इस कंपनी ने कहा कि वर्ष के दौरान उसे ऊंची मार्जिन के नये कारोबार में 12.5 प्रतिशत वृद्धि रिकार्ड की लेकिन बाजार निवेश में उसे 18,898 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है जबकि एक साल पहले इस निवेश पर उसे 5,839 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में अकेले मई माह में ही 35 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। आलोच्य अवधि (जनवरी से मार्च 2020) के दौरान कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय 4.17 प्रतिशत बढ़कर 10,475 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 10,056 करोड़ रुपये रही थी।

    सुरक्षा प्रीमियम इस दौरान 55 प्रतिशत बढ़ गया जिससे कंपनी के कुल कारोबार में इसका हिस्सा 15 प्रतिशत तक बढ़ गया। सुरक्षा पालिसी की बिक्री में इस वृद्धि की वजह से भी कंपनी की शुद्ध आय में कमी आई है क्योंकि नियमनों के मुताबिक ऐसी प्रत्येक पालिसी के लिये शुरू में ही पूरा कवर रखना होता है। बहरहाल, कंपनी को पूरे वित्त वर्ष 2019- 20 में 1,069 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह भी पिछले साल के मुकाबले 6.31 प्रतिशत कम रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअक्षय तृतीया से गोल्ड मार्केट में शुरू होगा डिजिटल लेनदेन का दौर: स्वर्ण परिषद
    Next Article भारत को अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए नया तरीका ढूंढना होगा: रघुराम राजन
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.