Close Menu
    What's Hot

    Jetbull mobile app: Enjoy seamless gameplay and exclusive offers on the go

    June 27, 2026

    Experience the thrill of slots and live dealer games at VOdds Casino in 2026

    June 27, 2026

    Kaiser Slots Casino slots: Topvalg for danske spillere i 2026

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एनएसई ने ब्रोकरों को जूम एप के प्रति चेताया
    प्रेस विज्ञप्ति

    एनएसई ने ब्रोकरों को जूम एप के प्रति चेताया

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने ब्रोकरों और कारोबारियों को वीडियो कॉंन्फ्रेस एप जूम के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही साइबर जोखिम के प्रति सावधान भी किया। बंद के दौरान लोगों के घरों से काम करने के बीच इस एप का इस्तेमाल बढ़ा है।

    इससे पहले सरकार भी अधिकारियों और सरकारी मशीनरी को इसके उपयोग को लेकर चेतावनी जारी कर चुकी है। इसके अलावा इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, स्काइप, हाउसपार्टी, गूगल हैंगआउट जैसी कई अन्य वीडियो कॉलिंग एप के इस्तेमाल में वृद्धि देखी गयी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने एक परिपत्र में कहा कि इनमें से कुछ एप को सुरक्षित नहीं पाया गया है।

    इनसे उपयोक्ता की जानकारी, उसकी जगह और एप पर कॉलिंग के दौरान की गयी बातचीत का ब्यौरा लीक होने का खतरा है। इसलिए एनएसई सभी कारोबारियों और ब्रोकरों को इनके पति सावधानी बरतने का आग्रह करता है। वह अपनी स्थिति के अनुसार उपयुक्त कार्रवाई करें। साइबर जोखिम के खतरे को कम करने के लिए अधिकारियों को बातचीत के लिए खासकर संवेदनशील जानकारियां साझा करने के दौरान जूम एप के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है।

    एनएसई ने कहा कि यदि किसी आधिकारिक बैठक के लिए बातचीत किया जाना अनिवार्य है, उस स्थिति में व्यक्तिगत जानकारियों या अन्य संवेदनशील जानकारियों को लीक होने से बचाने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती जाए। साथ ही कोरोना वायरस या कोविड-19 कीवर्ड वाले अवैध लिंक पर क्लिक करने से भी मना किया है। इस महीने की शुरुआत में अन्य शेयर बाजार बीएसई ने भी अपने उपयोक्ताओं को साइबर हमलों से बचने के लिए चेतावनी दी थी।

    zoom app
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअमूल को चालू वित्तवर्ष में कारोबार में 15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद
    Next Article फिक्की सर्वे से आर्थिक अनिश्चितता के संकेत
    Finance Khabar

    Related Posts

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Kaiser Slots Casino slots: Topvalg for danske spillere i 2026
    June 27, 2026
    Betflare Casino mobile gameplay review: experience live dealers and thrilling jackpots
    June 27, 2026
    Cashback-Angebote bei Ditobet Casino: So holst du dir Verluste zurück
    June 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.