नई दिल्ली: बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि BMW INDIA को अपार पीड़ा के साथ अपने 46 वर्षीय अध्यक्ष और सीईओ रुद्रतेज सिंह का 20 अप्रैल 2020 को निधन होने का समाचार देना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी ने सिंह की मृत्यु का कारण नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों ने उन्हें दिल का दौरा करने की पुष्टि की है।
कंपनी ने कहा, ‘इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और परिजनों के साथ हैं। वह हमेशा प्रेरणादायी व्यक्तित्व के तौर पर याद किए जाएंगे।’ बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि उनका ऐसे वक्त पर जाना ज्यादा खलता है, जब हम देशभर में अपने डीलर नेटवर्क को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहे थे। चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में उनके दृष्टिकोण और रणनीति ने बीएमडब्ल्यू इंडिया को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण मदद की है।

