नयी दिल्ली: सरकारी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम की मुहिम में एक करोड़ रुपये का और योगदान किया है।
कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसने बुलंदशहर और सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारियों को महामारी के खिलाफ अभियान में 50-50 लाख रुपये दिये हैं। उसने कहा कि इन पैसों का इस्तेमाल मास्क व हैंड सेनिटाइजर बांटने में किया जायेगा।
कंपनी इससे पहले पिछले महीने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपदा राहत कोष (पीएम-केयर्स कोष) में 200 करोड़ रुपये का योगदान दे चुकी है। कंपनी राजस्थान में चिकित्सा के उपकरण खरीदने के लिये रेड क्रॉस सोसायटी को भी 50 लाख रुपये दे चुकी है।

