नई दिल्ली: भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट तथा टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से उपजे संकटकाल में लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए हाथ मिलाया है।
ये दोनों कंपनियां मिलकर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थों तथा पेय उत्पादों की आपूर्ति करेंगी। अपनी तरह के इस इनोवेटिव डिस्ट्रिब्यूशन सॉल्यूशन के जरिए टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के डिस्ट्रिब्यूटरों को फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर मार्केटप्लेस सेलर के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है।

