Close Menu
    What's Hot

    Pinco’s Multilingual Support: Expanding Global Reach

    May 29, 2026

    Użyteczność kasyna Vox w wersji mobilnej a gra na komputerze

    May 29, 2026

    Najważniejsze trendy w kasynach online Blikiem na rok 2023

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»आरोग्य सेतु एप करेगा आपको कोरोना से सावधान, 11 भाषाओं में मिल सकेगी जानकारी
    प्रेस विज्ञप्ति

    आरोग्य सेतु एप करेगा आपको कोरोना से सावधान, 11 भाषाओं में मिल सकेगी जानकारी

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 5, 2020Updated:April 5, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अशोक निर्वाण 

    • गूगल प्लेस्टोर से करें डाउनलोड
    • आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताये उपाय

    गाजियाबाद: कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकरी अब घर बैठे मिल पाएगी. इसमें भारत सरकार द्वारा लांच की गयी आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा. इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं. इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी. साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताये हैं. इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खेरे ने पत्र के माध्यम से दी है. 
    11 भाषाओँ में मिल सकेगी जानकारी : 
    आरोग्य सेतु एप की सहायता से 11 भाषाओँ में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. जिसे एंड्रायड व एपल दोनों ही प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे. पत्र के माध्यम से अमित खेरे ने एप्पल एवं एंड्राइड से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का लिंक भी जारी किया है.
    एंड्राइड यूजर गूगल स्टोर से (https://play.google.com /store/apps/details?id=nic.goi.arogyasetu) एवं एप्पल यूजर ( itms-apps://itunes.apple.com/app/id505825357) डाउनलोड कर सकते हैं.  

    ये हैं एप के खास फिचर्स: 

    आरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स है। पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।

    ट्रेवल हिस्ट्री पर एप रखेगी नजर, डाटा रहेगा सुरक्षित: 

    कोरोना सेतु एप आपकी ट्रेवल हिस्ट्री पर नजर रखेगी। इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगी।  यह एप यूजर के डाटा को इंक्रीप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करेगी इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकेगा तथा सेफ रहेगा. 

    समझिए… ऐसे करेगी कोरोना के बारे में सतर्क: 

    यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर ली है तो यह आपसे शुरूआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगी कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल की गई आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगी कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।

    आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताये उपाय:

    1. शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को ऐसे करें मजबूत 

    • दिन-भर गर्म पानी का सेवन करें 
    • प्रत्येक दिन लगभग 30 मिनट योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करें 
    • भोजन में हल्दी, जीरा एवं धनिया का प्रयोग अवश्य करें 

    2. रोग प्रतिरोध क्षमता को ऐसे बढ़ाएं 

    • सुबह में एक चम्मच च्यवनप्राश जरुर लें 
    • हर्बल टी का इस्तेमाल करें या तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरख एवं मुन्नका का काढ़ा बनाकर दिन में एक से दो बार लें
    • 150 मिलीग्राम गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर एक से दो बार सेवन करें 

    3. कोरोना से ऐसे खुद को सुरक्षित रखें 

    • नाक के दोनों छिद्रों में नारियल तेल, तिल तेल या घी सुबह और शाम डालें

    • एक चम्मच तिल तेल या नारियल तेल को मुँह में बिना निगलें 2 से 3 मिनट तक रखें एवं इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें. ऐसा दिन में एक से दो बार किया जा सकता है 

    • यदि कंठ में दर्द हो या सूखी खाँसी हो तब पुदीना एवं अजवायन की भांप लें. लौंग के पाउडर को चीनी या शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करें. यदि खाँसी लंबे समय तक हो तो चिकित्सक की सलाह जरुर लें

    arogya
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleप्रीमियम भुगतान के लिए जीवन बीमा पॉलिसीधारकों को 30 दिन का और समय
    Next Article भारत में इटियॉस, कोरोला एल्टिस की बिक्री बंद
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Как живые дилеры улучшают ваш опыт с шоу-играми на 1xbet
    May 29, 2026
    1xbet Sports Bets App Review Ios And Android
    May 29, 2026
    Обзор Пин Ап: функционал сайта и доступные инструменты для пользователей
    May 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.