Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»कोरोना वायरस की महामारी के दौरान वीहेल्थ बाई एटना ने भारत में आम जनता के लिए 30 दिन की मुफ्त वर्चुअल डॉक्टर कंसलटेशन सर्विस शुरू की
    प्रेस विज्ञप्ति

    कोरोना वायरस की महामारी के दौरान वीहेल्थ बाई एटना ने भारत में आम जनता के लिए 30 दिन की मुफ्त वर्चुअल डॉक्टर कंसलटेशन सर्विस शुरू की

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 24, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • जो लोग वर्चुअल तौर पर (टेलीफोन या विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से) डॉक्टर से सलाह-मशविरा लेना चाहते हैं, वह टोलफ्री नंबर 1800 103 7093 पर कॉल कर वी हेल्थ एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 9029096186 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

    लखनऊ: वीहेल्थ बाई एटना (www.vHealth.io) ने कोरोना महामारी के प्रकोप के दौरान 15 अप्रैल तक आम जनता को फ्री वर्चुअल डॉक्टर कंसलटेशन सर्विस तक पहुंच मुहैया कराने के लिए विशेष पहल की घोषणा की है। यह पहल कोरोना वायरस फैलने की आशंका के दौरान लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगी। वी हेल्थ देश भर के लोगों को टेलीफोन और विडियो पर व्यावसायिक और गोपनीय ढंग से वर्चुअल सलाह लेने की सुविधा प्रदान करेगा।

    यह घोषणा ऐसे समय हुई, जब दुनिया भर की सरकारें और स्वास्थ्य प्राधिकरण कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश में लोगों से आपस में एक मीटर की दूरी बनाने की सिफारिश कर रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोग क्लिनिक या अस्पताल में गए बगैर अपने स्वास्थ्य के किसी भी पहलू पर डॉक्टर से बात कर सकते है। मरीज अपनी पुरानी बीमारी के बारे में डॉक्टर से बात सकते हैं। छोटी-मोटी बीमारी के संबंध में डॉक्टर से राय ले सकते हैं। इलाज के अन्य विकल्पों पर डॉक्टरों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। अपनी जांच रिपोर्ट डॉक्टर को दिखा सकते हैं। सेहतमंद रहने और अच्छी जिंदगी जीने के लिए डॉक्टरों से मार्गदर्शन हासिल कर सकते हैं।

    यह सर्विस केवल उन लोगों की ही मदद नहीं करेगी, जो एकाएक हर समय अस्पताल जाने की हालत में नहीं होते, लेकिन उनके लिए डॉक्टरों को दिखाना जरूरी होता है, बल्कि इस सेवा से उन उम्रदराज और बीमार लोगों को भी सहायता मिलेगी, जो किसी पुरानी बीमारी, जैसे हाईब्लड प्रेशर और अस्थमा से पीड़ित हैं और उन्हें घर पर ही मेडिकल सलाह की जरूरत है। इससे संभावित रूप से पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा कम हो जाएगा क्योंकि यह वायरस कमजोर और पहले से ही बीमार लोगों पर जल्दी अटैक करता है। 

    रडिस्ट्रेशन की तारीख से 30 दिन के लिए मुफ्त वर्चुअल डॉक्टर कंसलटेशन सर्विस उपलब्ध होगी। जो व्यक्ति इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे, वह इस सुविधा का लाभ अपने परिवार के चार सदस्यों को दिला सकेंगे। वर्चुअल हेल्थ कंसलटेशन के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800 103 7093 पर कॉल कर सकते हैं या वह रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 9029096186 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। यह मेडिकल कंसलटेशन सर्विस राष्ट्रीय त्योहारों को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

    डॉ स्नेह खेमका, प्रेसिडेंट ऑफ़ पापुलेशन हेल्थ, एट्ना इंटरनेशनल ने कहा, “आज जब देश के प्रमुख नेता लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रहे हैं या  बहुत ज्यादा मुसीबत या इमरजेंसी के हालात को छोड़कर अस्पताल में जाने की सलाह नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति में देश में रहने वाले बहुत से लोगों के लिए अपनी सेहत संबंधी समस्याओं के हल के लिए डॉक्टरों से वर्चुअल रूप में सलाह लेना ही इकलौता विश्वसनीय विकल्प बन सकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता होने के कारण हम आगे आने और समूचे समुदाय को मदद देने की जरूरत महसूस करते हैं।“ 

     वी हेल्थ बाई एटना व्यापक पैमाने पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं और सेहत संबंधी समस्याओं के समाधान का ऑफर देती है। इस सर्विस का मुख्य लक्ष्य मरीजों को व्यावाहारिक रूप से स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए वर्चुअल रूप में डॉक्टर की सलाह उपलब्ध कराना है। इस सर्विस के इकोसिस्टम के तहत इन हाउस डॉक्टरों और डाइटीशियन की बड़ी टीम बनाई गई है। इसके अलावा यह अस्पताल, डायग्नोस्टिक्स, पैथोलॉजी, डेंटल और फार्मेसी के लिए फिजिकल सर्विस प्रोवाइडर नेटवर्क के रूप में काम करेगा। इस समय वीहेल्थ भारत में 30 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसका नेट पैरामीटर स्कोर प्लस 65 है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसरकार कभी भी पेट्रोल, डीजल पर आठ रुपये तक बढ़ा सकती है उत्पाद शुल्क
    Next Article COVID-19: IRDAI ने बीमा कंपनियों से पॉलिसी रिन्यू तारीख में मोहलत देने को कहा
    Finance Khabar

    Related Posts

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.