दिल्ली: अडाणी पोर्ट एंड स्पेशल एकोनॉमिक जोन (एपीएसईजी) ने डिबेंचर जारी कर शुक्रवार को 125 करोड़ रुपये जुटाए।
शेयर बाजार को दी जानकरी में कंपनी ने कहा, ‘‘ कंपनी ने सूचीबद्ध, सुरक्षित, भुनाने योग्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से आज (शुक्रवार) 125 करोड़ रुपये जुटाए।
निजी नियोजन के आधार पर 10,00,000 रुपये अंकित मूल्य के डिबेंचर जारी किए गए। इन डिबेंचरों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जाएगा।

