नयी दिल्ली: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरूवार को लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अभी तक 6.16 लाख करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गयी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को पक्का मकान देने का प्रावधान है। पुरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अभी तक 6.16 लाख करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गयी है जिसमें 1.65 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी गयी है।’’

