Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»भारत में लॉन्च हो सकता है Hyundai Creta का 7 सीटर वर्जन !
    ऑटोमोबाइल

    भारत में लॉन्च हो सकता है Hyundai Creta का 7 सीटर वर्जन !

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में इन दिनों कई 7 सीटर मिड साइज SUV’s Tata Gravitas, Tata Harrier, Hector Plus और Kia Seltos को लेकर चर्चा है। ऐसे में उम्मीद है कि हुंडई भी क्रेटा के 7 सीटर वर्जन को पेश कर सकती है।

    दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भारत में कल यानी 16 मार्च को क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। नई कार में कई अपमार्केट फीचर्स के साथ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें, क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल की लांचिंग की खबरों के बीच इसका 7 सीटर वर्जन भी इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

    भारत में इन दिनों कई अपकमिंग 7 सीटर मिड साइज SUV’s Tata Gravitas, Tata Harrier, Hector Plus और Kia Seltos को लेकर बाजार में चर्चा है। तो ऐसे में उम्मीद है कि हुंडई भी क्रेटा के 7 सीटर वर्जन को पेश कर सकती है। अगर भारत में क्रेटा का 7 सीटर लॉन्च होता है, तो वह सीधे तौर पर ब्रिटिश वाहन निर्मात कंपनी एमजी मोटर्स की Suv Hector के 6 सीटर वर्जन को टक्कर देगा। बता दें, टाटा मोटर्स इन दिनो हैरियर के 7-सीटर वर्जन पर काम कर रही है, जिसे ग्रेविटास के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं महिंद्रा भी जल्द 7-सीटर XUV500 को लॉन्च करेगी।

    वहीं हाल ही में कंपनी ने 2020 Hyundai Creta की बुकिंग शुरु की है और लांच से पहले ही कंपनी ने इसके 10,000 यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग कर ली है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रेटा भारत में एक लाकप्रिय मिड साइज एसयूवी है, और इसके फेसलिफ्ट मॉडल का लोग इंतजार कर रहे थे। हालांकि अभी तक कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं जिनमें Creta के 7 सीटर वर्जन की लांचिंग को लेकर दावा किया गया है। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    फीचर्स की बात करें तो 7 सीटर में भी 5-सीटर क्रेटा के समान ही सभी अपमार्केट फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि 7-सीटर हुंडई क्रेटा में पैनोरमिक सन-रूफ, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग ऑप्शन आदि का भी विकल्प दिया जा सकता है। हुंडई क्रेटा का 7 सीटर वर्जन आगामी 5-सीटर क्रेटा की तुलना में करीब 1 से 1.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक महंगा होगा। बता दें, कंपनी भारत मे जल्द क्रेटा के सेकेंड जेनरेशन वर्जन को लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से 15 लाख (एक्स-शोरूम) तक होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफरवरी में कोयला आयात 14 प्रतिशत घटा
    Next Article Honda City की टेस्ट ड्राइव को गोवा सरकार ने रुकवाया!
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.