नयी दिल्ली: सरकारी क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कारपोरेशन (पीएफसी) ने बृहस्पतिवार को सरकार को 2019-20 के लिए अंतरिम लाभांश के रुप में 1,404.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
पीएफसी के एक बयान के मुताबिक कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा ने यहां भुगतान की पर्ची केंद्रीय बिजली मंत्री आर.के.सिंह को सौंपी।

