Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»दाहेज प्लांट में उत्पादन शुरू होने से होगा 100 करोड़ का इजाफाः ASAHI SONGWON
    अन्य

    दाहेज प्लांट में उत्पादन शुरू होने से होगा 100 करोड़ का इजाफाः ASAHI SONGWON

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ASAHI SONGWON अहमदाबाद गुजरात की कंपनी है। कंपनी का पिगमेंट्स बनाने का कारोबार है। ये पिगमेंट मूल रूप से colourants होते हैं जो ink, paints, plastics, textiles, rubber आदि को रंगने में उपयोग किये जाते हैं। कंपनी के ग्राहकों में DIC (Japan), Sun Chemicals (USA), Clariant Chemicals India and BASF आदि शामिल हैं। कंपनी ने लाल और पीले पिगमेंट प्लांट बनाने के लिए Britain की Tennants Textile Colours Limited (TTC) के साथ ज्वाइंट वेंचर किया है। कंपनी का प्लांट दाहेज गुजरात में होगा जिसके लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है और वहां मार्च 2021 से उत्पादन भी शुरू होने की उम्मीद है।

    ASAHI SONGWON COLORS का मार्केट कैप 145 करोड़ रुपये है। इसका स्टॉक अपने साल के उच्च स्तर 180 रुपये से 35 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर 52 हफ्तों का उच्च स्तर 180 रुपये जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 105 रुपये रहा है। वहीं इसके शेयर का वर्तमान भाव 117 रुपये है। कंपनी की वित्त वर्ष 2019 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का 66 प्रतिशत कारोबार एक्सपोर्ट से होता है।

    कंपनी के Joint MD और CEO गोकुल जयकृष्णा ने कंपनी के कारोबार के बारे में बताते हुए कहा कि कंपनी पहले जो पिगमेंट्स बनाती थी उससे इंक, प्लास्टिक रब्बर आदि को ब्लू किया जाता था लेकिन अब कंपनी लाल और पीले रंग देने के लिए पिगमेंट बनाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने ब्रिटेन की 200 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी Tennants Textile Colours से करार किया है। यह एक कर्जमुक्त कंपनी है। करार के बाद बनने वाली नई कंपनी का नाम ASAHI Tennants Colours होगा।

    उन्होंने आगे कहा कि इस नई कंपनी का उत्पादन जनवरी 2021 से शुरू हो जायेगा जिसमें कंपनी लाल, पीला और नारंगी रंग के पिगमेंट बनायेगी। इस समय कंपनी का मुनाफा 20 करोड़ और एबिट 35 करोड़ का है जब यह प्रोजेक्ट शुरू हो जायेगा तो पहले फेज में कंपनी के टर्नओवर में 100 करोड़ और एबिटा मार्जिन में 14 करोड़ रुपये का इजाफा हो जायेगा जो 50 करोड़ तक पहुंच जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बाजार में मचा हाहाकार
    Next Article कोटक बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक को खरीदने की जताई मंशा
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.