Sensex करीब 900 अंक टूटा, Nifty 290 अंक नीचे हुआ बंद
मुंबई: यस बैंक संकट की आंच बाजार पर भी पड़ी और निफ्टी 11,000 के नीचे बंद हुआ। निफ्टी बैंक में गिरावट और ज्यादा रही और इंडेक्स में 1000 अंकों की हावी बिकवाली दिखी। आपको बता दें कि बैंक निफ्टी में ये पिछले 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही बाजार 6 महीनों के निचले स्तर पर आ गिरा है।
सेंसेक्स-निफ्टी आज 6 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए है। बैंक निफ्टी भी आज 5 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 894 प्वाइंट गिरकर 37,577 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 280 प्वाइंट गिरकर 10,989 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 1014 प्वाइंट गिरकर 27,801 पर बंद हुआ है। मिडकैप इंडेक्स भी 395 प्वाइंट गिरकर 16,375 पर बंद हुआ है।
आज Yes Bank का 5,000 करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ हो गया है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली रही।

