Close Menu
    What's Hot

    Enjoy On line Craps for real Currency Top Craps Gambling enterprises 2026

    June 10, 2026

    Casino Games Adverts Styles and you will Information: Q3 2024 Report

    June 10, 2026

    Pay for traffic Tips That actually work to own Casinos

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»भारत में लॉन्च हुई Volkswagen Tiguan Allspace, कीमत 33.12 लाख रुपये
    ऑटोमोबाइल

    भारत में लॉन्च हुई Volkswagen Tiguan Allspace, कीमत 33.12 लाख रुपये

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में Volkswagen India ने अपनी ऑलस्पेस एसयूवी Tiguan को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 33.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इस कार को कंपनी ने बीते 2020 ऑटो एक्सपो में पहली बार पेश किया था। वहीं यह कंपनी का पहला मॉडल है जिसे नए उत्सर्जन मानदंडो के अनुसार लॉन्च किया गया है। कार को भारत में (CBU) रुट के तहत लाया जाएगा, जिसके चलते इस कार की लिमिटेड यूनिट भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगी।

    Volkswagen Tiguan Allspace भारत में 5-सीटर टिगुआन की जगह लेगी, जो कुछ वर्षों से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं आउटगोइंग मॉडल के एंट्री लेवल वैरिएंट की तुलना में Tiguan Allspace की कीमत करीब 5 लाख रुपये अधिक है। Tiguan Allspace वर्तमान मॉडल के मुकाबले लंबाई में 215 मिमी बड़ा है वहीं इसके व्हीलबेस को भी 110 मिमी तक बढ़ा दिया गया है। लंबे व्हीलबेस के चलते इस कार में अब सीटों की तीन रॉ दी गई हैं, जो पहले सिर्फ दो पंक्ति में उपलब्ध था। इसके साथ ही नई कार के बूटस्पेस की क्षमता 340 लीटर से बढ़कर 1,274 लीटर तक हो सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसकी कितनी सीटें मुड़ी हुई हैं।

    टिगुआन ऑलस्पेस में डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, तीन ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स-फ़्री बूट ओपनिंग, ‘वियना’ लैदर सीटें, कीलेस एंट्री, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आठ स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसकी सेफ्टी किट में सात एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, Isofix चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एक रिवर्स कैमरा भी शामिल हैं। टिगुआन ऑलस्पेस नारंगी, लाल, सफेद, काले, ग्रे, सिल्वर और नीले रंग के कलर विकल्प में उपलब्ध होगी

    इंजन विकल्प की बात करें तो टिगुआन ऑलस्पेस में लिए एकमात्र इंजन 2.0-लीटर का TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190hp की पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, इसके साथ 4Motion ऑल-व्हील के माध्यम से सभी चार पहियों को पावर मिलती है। बता दें, यह कार 5-सीटों वाले मॉडल की तुलना में काफी अधिक महंगी है, जो भारत में स्कोडा कोडियाक की कड़ी प्रतिद्वंद्वी होगी।

    volksvagen
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसही राह पर है एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया: पुरी
    Next Article YES Bank के खाताधारकों को वित्त मंत्री का आश्वासन, आपका पैसा सुरक्षित है
    Finance Khabar

    Related Posts

    Enjoy On line Craps for real Currency Top Craps Gambling enterprises 2026

    June 10, 2026

    Casino Games Adverts Styles and you will Information: Q3 2024 Report

    June 10, 2026

    Pay for traffic Tips That actually work to own Casinos

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    3 gambling establishment-betting influencers falter the way they make money from the stuff and the pressures out-of promoting betting
    June 10, 2026
    Dining table Online game, Video poker, & So much more
    June 10, 2026
    Most readily useful Social Gambling enterprise in america
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.