Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»लॉन्च से पहले होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट का खुलासा
    ऑटोमोबाइल

    लॉन्च से पहले होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट का खुलासा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जापानी वाहन निर्माता कंपनी Honda भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइन अप को अपडेट करते हुए नई Honda WR-V के फेसलिफ्ट अवतार को पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस क्रॉसओवर का एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें ये एसयूवी काफी बदली हुई नजर आ रही है। नई Honda WR-V में कंपनी न केवल कॉस्मेटिक बदलाव कर रही है बल्कि इसमें नए मानकों के अनुरूप BS6 इंजन का भी प्रयोग किया जा रहा है।

    Honda ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय सिडान कार City को नए इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में पेश किया था। नई Honda WR-V को कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश करेगी। कंपनी इसके अलग अलग वैरिएंट में नए फीचर्स को भी शामिल कर सकती है। पहले की ही तरह कंपनी इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर की क्षमता का इंजन और डीजल वर्जन में 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग कर रही है।

    हालांकि इसका डीजल इंजन टर्बो चार्ज होगा, ये सभी इंजन नए BS6 मानक के अनुसार तैयार किए गए हैं। इसका पेट्रोल इंजन 90hp की पावर और डीजल इंजन 110hp की पावर जेनरेट करेगा। इन दोनों इंजनों में कंपनी ने 5 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया है। हालांकि इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा या नहीं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

    नई Honda WR-V फेसलिफ्ट में कंपनी नए फ्रंट बंपर का प्रयोग कर रही है जो कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसे और भी ज्यादा बोल्ड लुक प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें ब्लैक क्लैडिं और फॉग लैंप के हाउसिंग में भी ब्लैक इंसर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें नए डिजाइन का ग्रिल, फॉक्स स्किड प्लेट और LED हेडलैंप को भी बखूबी शामिल किया गया है।

    कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी खासा बदलाव किया है, इसमें नए अपहोल्सटरी, वन ट्च इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इस एसयूवी में रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया जाएगा। भारतीय बाजार में ये क्रॉसओवर सीधे तौर पर Maruti Vitara Brezza और Mahindra XUV300 को टक्कर देती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleचीनी कार निर्माता कंपनी Geely ने लांच की नई SUV ICON!
    Next Article कर्मचारियों की छंटनी करेगी ओयो
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.