Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»फरवरी में जीएसटी संग्रह 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा
    अन्य

    फरवरी में जीएसटी संग्रह 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: फरवरी महीने में भी जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये पार कर गया।सरकार ने फरवरी में जीएसटी के तहत 1.05 लाख करोड़ रुपये की वसूली की जो पिछले साल इसी महीने की वसूली के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक है। हालांकि, इस साल फरवरी का वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह इससे पिछले महीने जनवरी 2020 के 1.10 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले कम है।

    वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘फरवरी 2020 में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,366 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) 20,569 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (राज्य जीएसटी) 27,348 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (एकीकृत जीएसटी) 48,503 करोड़ रुपये और जीएसटी उपकर का संग्रह 8,947 करोड़ रुपये है।”

    बयान में बताया गया कि जनवरी महीने के सौदों के संबंध में 29 फरवरी तक कुल 83 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल किए गए। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने के बराबर ही है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने आईजीएसटी की संकलित राशि में से नियमानुसार सीजीएसटी के लिए 22,586 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 16,553 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

    बयान में कहा गया, ‘फरवरी 2020 में नियमानुसार निपटान के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अर्जित कुल जीएसटी प्राप्तियां क्रमश: 43,155 करोड़ रुपये और 43,901 करोड़ रुपये रहीं।’ घरेलू लेनदेन से फरवरी महीने में जीएसटी राजस्व में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। बयान में कहा गया कि फरवरी 2019 के मुकाबले इस महीने में आयातित वस्तुओं पर जीएसटी संग्रह में दो प्रतिशत की कमी आई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफूड डिलिवरी मार्केट में उतरने की तैयारी में Amazon
    Next Article फरवरी में होंडा कार की घरेलू बिक्री 46 प्रतिशत घटी
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.