Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»वोडा आइडिया ने AGR बकाया 15 साल में चुकाने की बात कही
    टेलीकॉम

    वोडा आइडिया ने AGR बकाया 15 साल में चुकाने की बात कही

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: वोडाफोन आइडिया ने सरकार से 15 वर्षों में AGR की बकाया रकम चुकाने की अनुमति देने का निवेदन किया है। इसके साथ ही कंपनी ने टैक्स रिफंड, लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (SUC) में कमी और टैरिफ की न्यूनतम लिमिट तय करने की भी मांग की है।

    टेलिकॉम डिपार्टमेंट (DoT), वित्त मंत्रालय और नीति आयोग को लिखे पत्र में कंपनी ने कहा है कि उसे बिजनस में बने रहने के लिए सरकार से मदद की जरूरत है। यह पत्र टेलिकॉम डिपार्टमेंट की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) की मीटिंग से एक दिन पहले भेजा गया है। DCC वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को राहत देने पर विचार कर सकता है।

    वोडाफोन आइडिया ने पत्र में 8,000 करोड़ रुपये के गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (GST) रिफंड की मांग की है। इस रकम को उसके AGR के बकाया के बदले अजस्ट किया जा सकता है। कंपनी चाहती है कि उसे बाकी बकाया रकम 15 वर्षों की अवधि में चुकाने की अनुमति दी जाए।
    वोडाफोन आइडिया के पास 30 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। कंपनी को AGR की बकाया रकम के तौर पर सरकार को लगभग 57,000 करोड़ रुपये चुकाने हैं। इसमें से अभी तक उसने केवल 3,500 करोड़ रुपये दिए हैं। हालांकि, वोडाफोन आइडिया के आकलन के अनुसार उसकी बकाया रकम लगभग 23,000 करोड़ रुपये है।

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि वोडाफोन आइडिया के लिए इस रकम का इंतजाम करना बहुत मुश्किल है। वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के मर्जर के बाद बनी वोडाफोन आइडिया ने AGR की बकाया रकम पर राहत न मिलने की स्थिति में बिजनस से बाहर निकलने की चेतावनी दी है।

    कंपनी की ओर से लिखे गए पत्र में लाइसेंस फीस और SUC में कमी करने का भी निवेदन किया गया है। टेलिकॉम कंपनियां अपने AGR का 8 पर्सेंट लाइसेंस फीस के तौर पर सालाना चुकाती हैं। ईटी ने रिपोर्ट दी थी कि वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही टेलिकॉम कंपनियों की मदद के लिए सरकार लाइसेंस फीस और SUC का भुगतान टालने पर विचार कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजीवन बीमा कंपनियों को मिल सकती है मेडिक्लेम बेचने की अनुमति! इरडा ने समिति गठित की
    Next Article पुनीत शर्मा एक्सिस बैंक के सीएफओ नियुक्त
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.