Close Menu
    What's Hot

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026

    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?

    June 9, 2026

    Mejores Casinos Online en España 2026 Top 41 Legales DGOJ

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»भारतीय नवोन्मेषकों के विचारों की गुणवत्ता, महत्वाकांक्षा रोमांचक : नडेला
    फीचर न्यूज

    भारतीय नवोन्मेषकों के विचारों की गुणवत्ता, महत्वाकांक्षा रोमांचक : नडेला

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने कहा है कि भारत में उद्यमियों और नवोन्मेषकों के विचारों की गुणवत्ता और महत्वाकांक्षा ‘रोमांचक’ है।

    इससे नवोन्मेष को बढ़ावा मिल रहा है और समाज तथा अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन नवोन्मेषकों में कुछ स्कूली बच्चे भी हैं। युवा नवप्रवर्तक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत में जन्मे नडेला ने कहा कि कैसे दूसरे के लिए भावना इनमें से कुछ समाधान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विशेषरूप से शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए।

    नडेला ने इस कार्यक्रम में देश के तीन स्कूलों के बच्चों के साथ अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया। ये बच्चे समाज की विभिन्न चुनौतियों के हल के लिए समाधान विकसित कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि इनमें से एक समूह स्पीच थैरेपी समाधान विकसित कर रहा है, एक अन्य प्रदूषण के स्तर को मापने के समाधान पर काम कर रहा है। वहीं तीसरा समूह कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित चैटबॉट का विकास कर रहा है जिससे बच्चों को स्कूल के पाठ्यक्रम में मदद मिलेगी। नडेला ने कहा कि इन स्कूली बच्चों के समूह में गहरा जज्बा है और अब उसे वे कार्रवाई में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नवोन्मेषण यही है। इसी से समाज और अर्थव्यवस्था आगे आगे बढ़ेगी।’’ नडेला तीन दिन की भारत यात्रा पर आए हैं। इससे पहले इसी सप्ताह वह मुंबई और बेंगलुरु गए थे।

    satya nadela
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत में नयी लैंड रोवर डिफेंडर की बुकिंग शुरू
    Next Article गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाएगी टाटा मोटर्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026

    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?

    June 9, 2026

    Mejores Casinos Online en España 2026 Top 41 Legales DGOJ

    June 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ruleta s exkluzivními bonusy certifikovaná
    June 9, 2026
    The Role of Gambling in Greek Culture A Historical Perspective
    June 9, 2026
    The Pros and Cons of Online Casinos in 2026: An In-Depth Opinion Piece
    June 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.