Close Menu
    What's Hot

    Todo lo que puedes jugar en gana778: proveedores y opciones clave

    June 24, 2026

    Pin Up казиносына кірісу: жаңа ойыншылар үшін нұсқаулық

    June 24, 2026

    sweet bonanza слот

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»रिलायंस के मीडिया कारोबार पुनर्गठन के फैसले से सोनी के साथ समझौते की संभावना हुई कम: विशेषज्ञ
    अन्य

    रिलायंस के मीडिया कारोबार पुनर्गठन के फैसले से सोनी के साथ समझौते की संभावना हुई कम: विशेषज्ञ

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 21, 2020Updated:February 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अपने मीडिया और वितरण कारोबार को ‘नेटवर्क18 मीडिया एण्ड इंवेस्टमेंट’ के तहत एकजुट करने के निर्णय से कंपनी का एक साफ सुथरा ढांचा बनेगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कंपनी के मनोरंजन चैनलों का सोनी के साथ विलय की संभावना भी कम लगती है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह अपने टीवी18 ब्रॉडकास्ट कारोबार का नेटवर्क18 के साथ विलय करेगी। जबकि हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क के केबल एवं ब्रॉडबैंड (वितरण) कारोबार को अलग से नेटवर्क18 की एक अनुषंगी के तौर पर रखेगी।

    इन दोनों कंपनियों को रिलायंस ने 2018 में खरीदा था। नेटवर्क18 के तहत निक्लोडियन, एमटीवी और सीएनबीसी टीवी18 जैसे प्रमुख चैनल आते हैं। बोफा सिक्युरिटीज ने शुक्रवार को अपनी एक रपट में कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के दृष्टिकोण से समझें तो इससे उसकी बहुत सारी कंपनियों का एकीकरण हो जाएगा और एक स्पष्ट ढांचा बनेगा।

    इससे उसकी सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या घटेगी जिससे प्रबंधन में आसानी होगी। सीएलएसए लिमिटेड ने एक अलग रपट में कहा कि कंपनी के मीडिया एवं वितरण कारोबार को पुनर्गठित करने से उसके मनोरंजन चैनलों का विलय सोनी के साथ करने की संभावना कम हो गयी है। समाचार चैनलों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के तहत विदेशी भागीदारी 26 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती।

    रिलायंस के मीडिया और वितरण कारोबार के बारे में बोफा का मानना है कि कंपनी के लिए वितरण कारोबार अधिक महत्वपूर्ण है। यह कंपनी के मीडिया कारोबार के लिए अधिक मार्जिन और अच्छे अनुपात में रिटर्न कमाकर देता है। रपट में कहा गया है कि कारोबार का विलय करने से कंपनी का पूंजीगत ढांचा बेहतर होगा। नयी कंपनी कर्ज मुक्त होगी, साथ ही ग्राहकों के सदस्यता लेने (53 प्रतिशत) और विज्ञापन (47 प्रतिशत) से आय संतुलित होगी।

    network 18 sony
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसिज का पीएंडडब्ल्यू के साथ गठजोड़
    Next Article जानिए पर्सनल लोन पर कैसे बचा सकते हैं टैक्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    Mastering conversations with your AI girlfriend: a practical guide

    June 15, 2026

    The evolving landscape of human–AI relationships

    June 15, 2026

    Slots nv casino Gratis Spielen ᗎ Beste Gebührenfrei Spielautomaten Im Verbunden Spielsaal

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Бонусы Pin Up: как получить максимальную выгоду от ставок в 2026 году
    June 24, 2026
    Ставки на спорт в Pin Up: как увеличить ваши шансы на выигрыш
    June 24, 2026
    Пин Ап казино: безопасные онлайн-игры с лицензией Кюрасао
    June 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.