Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»नई BS6 Hyundai i20 की कीमत का हुआ खुलासा !
    ऑटोमोबाइल

    नई BS6 Hyundai i20 की कीमत का हुआ खुलासा !

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai ने हाल ही में अपने वाहनों को नए BS6 मानक के अनुसार अपडेट करने की घोषणा की थी। जिसके बाद कंपनी द्वारा अपने मौजूदा मॉडलों Elite i20, Grand i10 और Venue के BS6 वर्जन की बुकिंग शुरू कर दी गई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई BS6 Hyundai i20 की कीमत का खुलासा हो गया गया है, इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 8.31 लाख रुपये के बीच है। फिलहाल केवल पेट्रोल वर्जन की कीमतें ही सामने आ सकी हैं।

    इसके डीजल वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऑटोकार में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस नए अपडेशन के साथ ही इस प्रीमियम हैचबैक कार के वैरिएंट्स की सूची में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ये नई कार कुछ वैरिएंट्स में उपलब्ध नहीं होगी, हालांकि अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा होना बाकी है।

    बताया जा रहा है कि अलग अलग वैरिएंट्स के अनुसार नई BS6 Hyundai i20 की कीमतों में 15,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिला है। जहां तक इस कार के अपडेट्स की बात है तो इस कार को कंपनी कुछ नए बदलाव के साथ पेश कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस कार में कंपनी नए ऑडियो सिस्टम, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, इलेक्ट्रिक विंग मिरर और एयर कॉन AC वेंट्स को शामिल किया जा सकता है।

    हालांकि फीचर्स की डिटेल अभी सामने नहीं आ सकी हैं, लेकिन इस कार के टॉप वैरिएंट में कंपनी 7.0 इंच का ट्च स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स भी दे सकती है।

    नए BS6 Hyundai i20 में कंपनी 1.2-लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग करेगी, जिसे कंपनी के दूसरे मॉडल Grand i10 Nios में भी इस्तेमाल किया गया था।

    ये इंजन 83hp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसके पावर आउटपुट और माइलेज के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। कंपनी आगामी 17 मार्च को बाजार में अपनी नई जेनरेशन वाली Hyundai Creta को लांच करने जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleLG ने भारत में लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन LG W10 Alpha
    Next Article एसबीआई कार्ड और लैंडमार्क ग्रुप ने लॉन्‍च किये को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.