नई दिल्ली: घरेलू पेपर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार पेपर इंपोर्ट पर शिकंजा कसने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार पेपर इंपोर्ट के लिए रजिस्ट्रेशन को जरूरी बना सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस पर वाणिज्य मंत्रालय सैद्धांतिक रूप से सहमत है। इस बाबत जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा।
पेपर इंडस्ट्री ने भी सरकार से इसकी मांग की थी। रजिस्ट्रेशन के दौरान पेपर इंपोर्ट की कीमत, मात्रा, क्वालिटी बताना जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए खास फीस भी चुकानी पड़ेगी। बता दें कि स्टील इंपोर्ट पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ऐसी व्यवस्था कर चुकी है। स्टील इंपोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। इसी तर्ज पर पेपर इंपोर्ट के लिए भी सिस्टम होगा।

