Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»LIC का Jeevan Lakshya पालिसी परिवार सुरक्षा के साथ देती है वार्षिक आय विकल्प
    इंश्योरेंस

    LIC का Jeevan Lakshya पालिसी परिवार सुरक्षा के साथ देती है वार्षिक आय विकल्प

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 17, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    LIC की जीवन लक्ष्य पॉलिसी काफी लोकप्रिय है। परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के साथ ही यह पॉलिसी निवेश के लिहाज से भी बेहतरीन मानी जाती है। एलआईसी ने इसमें कुछ बदलाव कर इसे एक फरवरी, 2020 से फिर से लॉन्च किया है। जिसका नंबर 933 है।

    प्रीमियम भुगतान में मिलती है 3 साल की छूटः यह पॉलिसी शेयर मार्केट के रिस्क से नहीं जुड़ी है। यह लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है, जिसके तहत बीमाधारक को चुने गए टर्म प्लान से 3 वर्ष कम समय तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है। यह एक ‘विद प्रॉफिट प्लान’ है, जिसमें एलआईसी अपने वेस्टेड सिंपल रिवर्शनरी बोनस और फाइनल एडिश्नल बोनस को बीमाधारक के साथ शेयर करती है।

    इस पॉलिसी की खास बात ये है कि बीमाधारक के साथ कुछ अनहोनी होने पर इसके सारे प्रीमियम माफ हो जाते हैं। इसके साथ ही पॉलिसी के सम एश्योर्ड का 10% हर साल रेगुलर एनुअल इनकम के तौर पर बीमाधारक को मिलता रहता है। पॉलिसी की मैच्योरिटी के समय पर भी मैच्योरिटी की रकम मिलती है।

    टैक्स बेनेफिट की सुविधाः LIC की जीवन लक्ष्य पॉलिसी के साथ टैक्स बेनेफिट भी मिलते हैं। दरअसल इस पॉलिसी में दिए जाने वाला प्रीमियम पर आयकर एक्ट की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। इसके साथ ही मैच्योरिटी या डेथ बेनेफिट में मिलने वाली रकम पर भी आयकर एक्ट की धारा 10 (10डी) के तहत टैक्स से छूट मिलती है।

    LIC की Jeevan Umang लिमिटेड प्रीमियम पीरियड पर दे रही ज्यादा मुनाफा, रोजाना 169 रुपये के निवेश पर मिलेंगे 2 करोड़ से ज्यादा
    बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतरीन है LIC का Bima Shree प्लान, रोजाना 192 रुपये के निवेश पर 22 लाख से ज्यादा का रिटर्न्स, 9 लाख का मनी बैक भी
    प्रीमियम पेमेंट के लिए इस पॉलिसी में सालाना, अर्द्धवार्षिक, तिमाही और मासिक भुगतान की सुविधा मिलती है। इस पॉलिसी में प्रीमियम पेमेंट पर ग्रेस पीरियड भी मिलता है। सालाना, अर्द्धवार्षिक और तिमाही प्रीमियम भुगतान पर 30 दिन और मासिक भुगतान पर 15 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है।

    यह पॉलिसी लेने के 2 साल बाद इस पॉलिसी को सरेंडर भी किया जा सकता है। इस पॉलिसी के अन्तर्गत 2 साल प्रीमियम भुगतान करने पर लोन की सुविधा भी मिलती है। पॉलिसी पर इन-फोर्स पॉलिसी के तहत 90% तक लोन मिल सकता है। पेड अप पॉलिसी पर 80 फीसदी लोन मिलता है।

    रिवाईवल प्लान का मिलेगा फायदाः यदि आपने कुछ वर्ष तक प्रीमियम भुगतान किया और फिर भुगतान बंद होने से पॉलिसी बंद हो गई तो बीमाधारक पांच साल के अंदर बकाया प्रीमियम का भुगतान कर इस पॉलिसी को फिर से चालू कर सकता है। पॉलिसी 2 साल चलाने या उससे अधिक समय तक चलाने के बाद यदि प्रीमियम का भुगतान बंद हो गया हो तो भी पॉलिसी का कवरेज जारी रहता है और घटे हुए सम-एश्योर्ड के साथ इसका लाभ मिलेगा।

    क्या है पॉलिसी लेने की योग्यताः इस पॉलिसी को लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष रखी गई है। मैच्योरिटी पीरियड 65 वर्ष है, मतलब 50 वर्ष में यदि कोई व्यक्ति यह पॉलिसी लेता है तो उसे अधिकतम 15 साल का ही मैच्योरिटी पीरियड मिलेगा।

    यह पॉलिसी में 13 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के टर्म के लिए उपलब्ध है। पॉलिसी का प्रीमियम पेमेंट टर्म में 3 साल की छूट मिलती है, इसका मतलब है कि यदि कोई 13 वर्ष के टर्म प्लान पर पॉलिसी लेता है तो उसे 10 साल तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

    इस पॉलिसी का न्यूनतम सम एश्योर्ड एक लाख रुपए है, वहीं अधिकतम की सीमा नहीं रखी गई है। इस पॉलिसी में 4 राइडर मिलते हैं, पहला है एक्सीडेंटल डेथ और डिसैब्लिटी बेनेफिट राइडर, दूसरा एक्सीडेंट बेनेफिट राइडर, तीसरा न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर और चौथा न्यू क्रिटिकल इलनैस बेनेफिट राइडर की सुविधा मिलती है।

    इस पॉलिसी में मैच्योरिटी और डेथ बेनेफिट के सेटलमेंट के कई विकल्प मिलते हैं। जिनके तहत बीमाधारक सिंगल पेमेंट में भी सभी सुविधाएं ले सकते हैं। मैच्योरिटी पर पेमेंट बीमाधारक को और डेथ बेनेफिट की सूरत में नॉमिनी को भुगतान किया जाता है।

    दूसरा विकल्प किस्त का भी है, जिसमें सालाना, अर्द्धवार्षिक, तिमाही और मासिक तौर पर भी ले सकते हैं। इस विकल्प में बीमाधारक द्वारा बदलाव किए जा सकते हैं।

    annual income jeevan lakshya LIC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटाटा पावर की 2021 तक लगाएगा 700 चार्जिंग स्टेशन
    Next Article टाटा टेली ने सरकार को किया सांवधिक बकाये का भुगतान, चुकाए 2,197 करोड़ रुपये
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.